मुख्यमंत्री ने मारूति कुंज, गुरुग्राम, हरियाणा में संसदीय क्षेत्र गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी श्री राव इन्द्रजीत सिंह यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति के संवर्धन एवं भारत के नवनिर्माण पर निरंतर हो रहा कार्य : मुख्यमंत्री धामी

विपक्ष के लोगों को पता चल गया है कि ये लोग कभी सत्ता में नही आने वाले हैं : मुख्यमंत्री धामी

भोले भाले लोगों को भड़का कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी कर रहा विपक्ष : मुख्यमंत्री धामी

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी यहां संसदीय क्षेत्र गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी श्री राव इन्द्रजीत सिंह यादव जी को जीताने आए हैं।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति के संवर्धन एवं भारत के नवनिर्माण पर निरंतर कार्य हो रहा है। धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण और नवनिर्माण पर निरंतर कार्य जारी है

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में आगे बढ़ा है।

जी 20 के सफल आयोजन के साथ चंद्रयान-2 की सफलता, देश का मान सम्मान को बढ़ाती है

कोरोना काल में संपूर्ण विश्व को वैक्सीन भेजकर, भारत ने पूरी दुनिया का विस्वास अर्जित किया। आज भारत के विचार विश्व मंचो पर गंभीरता से सुने जाते हैं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए जिन निर्णय को देश का लंबे समय से इंतजार था।
वो मोदी ने लिए

 

आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है

भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हो गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गैंग सत्ता हासिल करने के रोज नए-नए भ्रम फैला रही है। ये लोग वोट जिहाद की बात कर रहे हैं

मोदी समान नागरिक सहित लागू करने की बात करते हैं तो कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है।

विपक्ष के लोगों को पता चल गया है कि ये लोग कभी सत्ता में नही आने वाले हैं। विपक्ष के लोग धारा 370, CAA पर झूठ बोलते हैं।

विपक्ष भोले भाले लोगों को भड़का कर अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहता है

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मारूति कुंज, गुरुग्राम, हरियाणा में संसदीय क्षेत्र गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी राव इन्द्रजीत सिंह यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी यहां संसदीय क्षेत्र गुरुग्राम से भाजपा प्रत्याशी श्री राव इन्द्रजीत सिंह यादव जी को जीताने आए हैं। श्री राव इन्द्रजीत सिंह जी ने निरन्तर इस क्षेत्र की सेवा की है। गुरुग्राम क्षेत्र तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। ये क्षेत्र भारत के सिंगापुर के नाम से विख्यता है। गुरुग्राम क्षेत्र प्राचीन संस्कृति और आधुनिक भारत का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति के संवर्धन एवं भारत के नवनिर्माण पर निरंतर कार्य हो रहा है। धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण और नवनिर्माण पर निरंतर कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में आगे बढ़ा है। जी 20 के सफल आयोजन के साथ चंद्रयान-2 की सफलता, देश का मान सम्मान को बढ़ाती है। आज भारत वसुदेव कुटुंबकम के विचार के साथ विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर है। कोरोना काल में संपूर्ण विश्व को वैक्सीन भेजकर, भारत ने पूरी दुनिया का विस्वास अर्जित किया। आज भारत के विचार विश्व मंचो पर गंभीरता से सुने जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। जिन निर्णय को देश का लंबे समय से इंतजार था। वो प्रधानमंत्री मोदी जी ने लिए। आज देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गैंग सत्ता हासिल करने के रोज नए-नए भ्रम फैला रही है। ये लोग वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा मोदी जी समान नागरिक सहित लागू करने की बात करते हैं तो कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है। विपक्ष के लोगों को पता चल गया है कि ये लोग कभी सत्ता में नही आने वाले हैं। विपक्ष के लोग धारा 370, CAA पर झूठ बोलते हैं। विपक्ष भोले भाले लोगों को भड़का कर अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, दीप्ति रावत, श्री ओम प्रकाश भट्ट, संजय सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here