चंडीगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी संजय टंडन जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभाग किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि आने के बाद से चारधाम और मानसखंड में बढ़ रही आवाजाही :धामी

इस साल 45 से 50 फीसद ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे चारधाम यात्रा पर :धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कर्नाटक और आंध्रप्रदेश जैसी साजिश मुस्लिम वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए पूरे देश में करना चाहती है। इसमें आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के साथ है।

राज्य की कनेक्टिविटी के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार की बनाई जा रही योजनाएं:धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम के अलावा मानसखंड, आदिकैलाश, पूर्णागिरि जैसे धामों में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप और कांग्रेस की इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सत्ता के लालच में भ्रष्टाचारियों द्वारा ठग गठबंधन बनाया जा रहा है

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम में दर्शन को इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में अब तक 45 से 50 प्रतिशत तीर्थयात्री ज्यादा पहुंच रहे हैं। हर तीर्थयात्री का सरकार स्वागत कर रही है। इधर, मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में बहेगी।

चंडीगढ़ में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी संजय टण्डन के पक्ष में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धामों में सरकार ने पूरी व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन बिना पंजीकरण, होटल बुकिंग न होने और मौसम की जानकारी समेत अन्य तैयारी के अभाव में आने वाले तीर्थयात्रियों को कुछ परेशानी उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर जरूर आएं। लेकिन पंजीकरण, मौसम, भीड़ का आंकलन, होटल, गाड़ी बुकिंग और अतिरिक्त दिनों जैसी महत्वपूर्ण तैयारी का ख्याल रखें, ताकि खुद भी और दूसरों को भी परेशानी न उठानी पड़े। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देहरादून और पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की कवायद चल रही है। पिथौरागढ़ में हवाई सेवा शुरू हो गई है। अब गौचर, चिन्यालीसौड़ में भी हवाई सेवा की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों को हेलिकॉप्टर सेवा से जोड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम के अलावा मानसखंड, आदिकैलाश, पूर्णागिरि जैसे धामों में भी तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड यूसीसी कानून लाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब देवभूमि से यूसीसी की गंगा का लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। यूसीसी के खिलाफ कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने की बात कह रही है। कांग्रेस इतनी गिर गई कि सम्पत्ति में भी कर लगाकर लोगों की कमाई छीनकर वोटों की राजनीति कर वर्ग विशेष को बांटना चाहती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कर्नाटक और आंध्रप्रदेश जैसी साजिश मुस्लिम वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए पूरे देश में करना चाहती है। इसमें आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप और कांग्रेस की इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। सत्ता के लालच में भ्रष्टाचारियों द्वारा ठग गठबंधन बनाया जा रहा है। भानुमति का कुनबा जोड़कर देश को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है। इनका मकसद सिर्फ परिवार और भ्रष्टाचारियों को बचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आप पंजाब में एक दूसरे को गाली दे रहे हैं, वहीं चंडीगढ़ में गठबंधन कर समर्थन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। देश की जनता इनके मकसद को जान चुकी है। इसका जवाब जनता एक जून को देगी। मुख्यमंत्री धामी ने अपील की कि पहले चंडीगढ़ का विकास सांसद किरण खेर ने किया, अब उनके कामों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संजय टण्डन को मिली है। एक जून को भाजपा के पक्ष में एक तरफा मतदान कर संजय टण्डन को जिताकर प्रधानमंत्री मोदी को ताकत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी लहर में कांग्रेस, आप और सभी विपक्षी पार्टियों को करारी शिकस्त मिलेगी। चारों तरफ मोदी लहर दिख रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्थापित हुए नए कीर्तिमान, निर्णय और फैसलों को ऐतिहासिक बताया। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का दुनिया मे डंका बज रहा है। ऐसे में 1 जून को प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश की कमान सौंपने को एक तरफा मतदान करें। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शहजादे की न्याय यात्रा, झूठ , फरेब की दुकान चलाने पर भी जमकर प्रहार किया। इस मौके पर राज्यमंत्री विनय रोहिला, भूपेंद्र शर्मा, शक्ति देवशाली, देवेंद्र, रविन्द्र मलिक, हीरा देवी नेगी, रामवीर, शांति बहुगुणा, प्रकाश, वीरपाल नेगी, शशांक भट्ट, सुनीता भट्ट, प्रीतम भरतवाण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here