बड़ी ख़बर : मुख्यमंत्री धामी ने डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य सचिव को किया जवाब तलब…!

देश के कई राज्यों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कई
जगहों पर अस्पतालों में भारी भीड़ उमड़ रही है. राज्य सरकारें डेंगू की रोकथाम के लिए तमाम कदम उठा रही हैं. उत्तराखंड, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य सरकारों ने इसे लेकर गाइडलाइंस भी तैयार की है. उत्तराखंड में अभी तक डेंगू के 12 सो से अधिक मामले सामने आए, ओर मरने वालों की संख्या 15 से ऊपर हो गई है.

देहरादून में भी डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बारिश होने के बाद डेंगू के साथ-साथ मलेरिया और टाइफायइड के मरीजों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है.
देहरादून में सर्वाधिक कहर
उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच 1200 से अधिक मामले सामने आए हैं. राजधानी देहरादून में डेंगू ने कहर बरपाया है और राज्यभर में सामने आए डेंगू के मामलों में से आधे से ज्यादा यानी 700 से अधिकार मामले देहरादून जिले में मिले हैं और सबसे अधिक लोगों की मौत भी देहरादून में ही हुई है. मौतों की पहचान के लिए अलग-अलग प्रोटोकॉल होने के कारण अन्य जिलों में हुई मौतों को शामिल नहीं किया..
वही मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर..डेंगू के खात्मे को लेकर महाअभियान जारी हैं..
मुख्यमंत्री धामी की सख्ती के बाद लगातार सक्रिय हैं अधिकारी
डेंगू के खात्मे को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को आपसी तालमेल से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में स्वास्थ सचिव ने मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए लगातार डेंगू के हॉट स्पॉट बने देहरादून जिले में विभिन्न विभागों के साथ मिलकर महा अभियान चलाया हुआ है।
मुखयमंत्री धामी के निर्देशों पर तय हुआ कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से लगातार देहरादून जनपद में डेंगू को लेकर महाअभियान चलाया जाए।
इसके तहत जनपद में चिकित्सा अधिकारी और आशाओं को घर-घर जन जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। चिकित्सा अधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों की टीम घर-घर जागकर लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक करेंगी। साथ ही अगर कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसको नष्ट करने का काम भी करेंगी।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं कि डेंगू महामारी रोकने को सभी विभाग मिलकर कार्य करें। स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, लोक निर्माण, पेयजल सहित सभी विभागों को मिलकर कार्य करने को कहा गया है।.. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने डेंगू के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य मंत्री सहित स्वास्थ्य सचिव को जवाब तलब किया है..
