Thursday, June 18News That Matters

धामी कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 किए जाने को मंजूरी मिली

धामी कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 किए जाने को मंजूरी मिली

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को कुल 12 प्रस्ताव आए। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।कैबिनेट ने उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण और परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में संशोधन किए जाएंगे। वहीं, उपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 कर दी गई है।कैबिनेट के प्रमुख फैसलेप्रदेश को पूर्ण साक्षर घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी, वर्तमान साक्षरता दर 98% से अधिकसगंध केंद्र, सेलाकुई में मिलावट जांच सुविधा होगी विकसित, 5 पदों के सृजन को मंजूरीआबकारी विभाग के अंतर्गत होलोग्राम के दोहराव की स्थिति में केवल एक बार लिया जाएगा टैक्सअंतर्राष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन को मंजूरीउत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन को मंजूरीउत्तराखंड कारागार कारापाल अधीनस्थ (राजपत्रित) सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को मंजूरीउत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरीउपनल कर्मचारियों के लिए समान कार्य-समान वेतन की कटऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 किए जाने को मंजूरीमिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण बढ़ी बिटुमेन की कीमतों के प्रभावी नियंत्रण हेतु बनाई जाएगी विशेष व्यवस्थाचारधाम यात्रा में संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए 20% बीमा सहायता उपलब्ध कराए जाने का निर्णयएम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने हेतु गौवंश आधारित पायलट परियोजना को मंजूरीअधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक एवं पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2024 में दस्तावेज सत्यापन हेतु राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को मिलेगी राहतपूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को किया यादमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।वहीं जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सीएम धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग की रिवर राफ्टिंग एंड क्याकिंग नियमावली समेत ऊर्जा, शहरी विकास, आवास, पेयजल के भी प्रस्ताव आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *