Sunday, June 29News That Matters

त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय ,अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी हो सकेगी शामिल

देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए एक और सराहनीय निर्णय लिया है। अब फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलायें भी शामिल हो सकेंगीं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। लेकिन अब फायर ब्रिगेड में महिलाओं के लिए भी नौकरी के दरवाजे खोल दिए गये हैं।

सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई।


प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं की नियुक्ति की व्यवस्था कर दी है। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। महिलाएं अब प्रदेश में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने में दमखम दिखाएंगी।

आपको बता दें कि, प्रदेश में अग्निशमन विभाग में फायरमैन, अग्निशमन अधिकारी और फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के पद कई पद खाली चल रहे हैं। इसमें फायरमैन के कुल 984 पद स्वीकृत है। इसमें 558 पद ही भरे हैं। जबकि 426 पद खाली चल रहे हैं। फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के 48 स्वीकृत पदों में 23 पद खाली और अग्निशमन अधिकारी के 35 स्वीकृत पदों में सभी खाली चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *