Friday, March 14News That Matters

पिथौरागढ़: सेना के जवानों को सलाम ,आदि कैलास यात्रा पर गए एक बुजुर्ग पर्यटक की सेना ने बचाई जान, ऑक्सीजन लेवल कम होने से बिगड़ी हालत

पिथौरागढ़:

आदि कैलास यात्रा पर गए एक बुजुर्ग पर्यटक की सेना ने जान बचाई। 14500 फीट की ऊंचाई पर माउंटेन सिकनेस से ग्रसित पर्यटक का ऑक्सीजन लेबल गिर गया था। रामदयाल माली 63 वर्ष अपने परिवार के साथ आदि कैलास यात्रा पर गए थे। एक दिन पूर्व जब वह 14500 फीट की ऊंचाई पर थे तो शुक्रवार की रात को माउंटेन सिकनेस से ग्रसित हो गया और ऑक्सीजन लेबल गिरता रहा। साथ में गए स्वजन परेशान हो गए। इसकी सूचना सेना को दी गई। गुंजी में तैनात पंचशूल बिग्रेड के सैनिक रामदयाल को एमआइ रूम में लाए। इस मौके पर उनका ऑक्सीजन लेबल काफी कम था।

एमआइ रूम में तैनात टीम ने त्वरित गति से उपचार प्रारंभ किया और चिकित्सा सहायता दी गई। इस मौके पर इस ऊंचाई से पर्यटक को हटाया गया। जिस कारण पर्यटक की जान बच गई। पर्यटक की जान बचने पर पूरे परिवार ने भारतीय सेना के इस असाधारण कार्य के लिए आभार जताया। यहां पर इस समय सेना के अलावा के अन्य कोई चिकित्सा सुविधा नहीं थी। इस स्थिति में बीमार को सबसे पहले इस ऊंचाई से कम ऊंचाई वाले स्थान तक लाना पड़ता है। सेना की टीम के माध्यम से ही यह संभव हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *