Wednesday, February 18News That Matters

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर सहायक निबंधक निलम्बित, बोले सीएम- भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

cm

देहरादून: तीरथ सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार कड़ा प्रहार कर रही है। कुछ दिन पहले सड़क डामरीकरण में घटिया निर्माण के कारण सीएम तीरथ ने दो अधिकारियों को निलम्बित कर दिया था। वहीं अब सहकारिता विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायक निबंधक हरीशचंद्र खण्डूड़ी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सचिव सहकारिता द्वारा निलम्बित कर दिया गया है।

हरीश चंद्र खंडूड़ी सहायक निबंधक सहकारी समितियां उधम सिंह नगर पर आरोप है कि उधम सिंह नगर की कई समितियों में नई नियुक्तियां संविदा पर अपने निजी स्वार्थ पूर्ति के लिए की गई। इसके अलावा दक्षिणी सितारगंज समिति में एक ट्रक यूरिया खाद का गबन हुआ था, जिसे स्टॉक में दर्ज ना करके सीधे नकद बिक्री कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि, भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईमानदार और पारदर्शी शासन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *