Friday, February 21News That Matters

बिग ब्रेकिंगः पुष्कर सिंह धामी कल लेंगे 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ… धामी के सीएम बनने पर उनकी माता व पत्नी ने कही ये बड़ी बात…

देहरादून:  प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को चुना गया.  बीजेपी ने विधान मंडल की बैठक में खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है. जिसके बाद यह तय हो गया कि धामी ही प्रदेश के अगले सीएम होंगे. नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘मेरे सामने चुनौतियां कई हैं, ऐसे में मेरा मकसद अपने काम से जनता का भरोसा जीतना है’.

वहीं उधम सिंह नगर जनपद की नेपाल बॉर्डर से लगी खटीमा विधानसभा से दूसरी बार विधायक पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से उनके घर पर जहां समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। वही राज्य के नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी की मां बिशना देवी अपने बेटे के मुख्यमंत्री बनने से बहुत खुश हैं। वहीं मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि उनको जो सपना था वह आज पूरा हुआ है साथ ही उनके पति का जो 1 वर्ष पूर्व देहांत हुआ था उनका भी सपना था कि उनका पति राज्य का एक दिन मुख्यमंत्री बने जो आज उनकी मृत्यु के बाद पूरा हुआ है।

उनकी पत्नी गीता देवी का कहना है उनके पति के मुख्यमंत्री वर्क बनने से पूरा खटीमा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। साथ ही उन्हें अपने पति पर पूरा भरोसा है कि वह 6 महीने के इस कार्यकाल में ऐसा कार्य करेंगे जिससे खटीमा के साथ-साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन होगा।

वहीं बीजेपी कार्यालय में घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे हैं जहां वह राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी चर्चा की वही पुष्कर सिंह धामी अब कल शपथ लेंगे ।  आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ. इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की. धामी पोस्ट ग्रेजुएट हैं. व्यावसायिक शिक्षा में उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर डिग्री ली है.लखनऊ विश्वविद्यालय में धामी छात्र समस्याओं को उठाने के लिए जाने जाते थे. 1990 से 1999 तक वो ABVP के विभिन्न पदों पर रहे. उनके खाते में लखनऊ में ABVP के राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक और संचालक होने की उपलब्धि दर्ज है. पुष्कर सिंह धामी यूपी के जमाने में ABVP के प्रदेश महामंत्री भी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *