Friday, June 20News That Matters

बसपा जिलाध्यक्ष ने बेटी-दामाद को मारी गोली, 2 लोग गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

यूपी के रामपुर के सैदनगर में उधमसिंह नगर के बसपा जिलाध्यक्ष ने अपनी ही बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बसपा जिलाध्यक्ष अपनी बेटी की लव मैरिज से नाखुश था। पुलिस ने आरोपी जिलाध्यक्ष विनोद गौतम समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। रामपुर पुलिस ने शनिवार को काशीपुर क्षेत्र के पैगा और आवास विकास कॉलोनी में दबिश दी। हालांकि उसका पता नहीं चल सका। पुलिस आरोपी की तलाश काशीपुर में भी कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस विनोद के अन्य संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस 2 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और एक की तलाश जारी है।

 


विनोद कुमार गौतम काशीपुर में मूल रूप से पैगा का रहने वाला है। पैगा यूपी के बार्डर पर है। विनोद का काशीपुर के आवास विकास में एक आवास है जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। गांव पर उसके भाई और चाचा का परिवार रहता है। विनोद की बेटी का अफेयर सैदनगर के एक युवक से चल रहा था। मामले को लेकर घर में सभी इस रिश्ते के विरोध में थे। पिछले दिनों पीएससी की नौकरी से छुट्टी पर वापस आया प्रेमी लड़की को अपने साथ भगा ले गया। घर वालों को भनक लगने से पहले ही दोनों ने रामपुर में कोर्ट मैरेज कर ली। बेटी के इस कदम से विनोद गुस्से में था।

 

वहीं बीएसपी ने शनिवार को विनोद कुमार गौतम को अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अरविंद कुमार गौतम को ऊधमसिंह नगर का नया बसपा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *