देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में डॉक्टरी जांच कराने के लिए भर्ती हुए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिव होने के चलते होम आइसोलेशन में थे। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हल्का बुखार आने की शिकायत के बाद उनको देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की जांच की गई और सीएम के फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया। जिसके बाद तुरंत उपचार शुरू किया गया और मुख्यमंत्री का स्वास्थ पूर्णता नियंत्रण में है और बुखार भी नहीं है।
दून मेडिकल कॉलेज की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और उनको बुखार भी नहीं है। हालांकि डॉक्टरों की सलाह के बाद मुख्यमंत्री को नई दिल्ली ऐम्स हॉस्पिटल में एहतियातन डॉक्टरी जांच के लिए भर्ती किया गया है। दून मेडिकल कॉलेज के मेडिकल बुलेटिन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।



मुख्यमंत्री के फिजीशियन डाॅ एन एस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है। उनके फेफड़ों में हल्का सा संक्रमण है। एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से भी परामर्श किया गया है। उनकी सलाह पर जरूरी परीक्षण के लिये मुख्यमंत्री एम्स दिल्ली जा रहे हैं।