Wednesday, October 8News That Matters

सीएम तीरथ रावत के कोरोना संक्रमित होने के कारण उनकी ओर से उनकी पत्नी ने की राज्यपाल कोश्यारी से भेंट, कोश्यारी ने की मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

देहरादून: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल तथा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनकी ओर से उनकी पत्नी ने कोश्यारी से भेंट की।



राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आशीर्वचन देते हुए मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने राज्य हित में अनेक सुझाव भी दिए। रश्मि त्यागी रावत ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भगत सिंह कोश्यारी द्वारा दिए गए सुझावों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका अनुभव राज्य के लिए अमूल्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रदेश के विकास और जनहित में अमल किया जाएगा। उन्होंने मार्गदर्शन के लिए कोश्यारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *