उतराखंड से एकमात्र डॉक्टर पंकज चुने गए, देश भर से 40 डॉक्टरों के काम को मिला सम्मान
देहरादून।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल Shri Mahant Indresh Hospital के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर पंकज अरोडा Neuro Surgeon Dr. Pankaj Arora को न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बुधवार को गोल्डन एआईम अवार्ड Golden AIM AWARDS से सम्मानित किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज जी Mahant Devendra Das Mahara ji ने डॉक्टर पंकज अरोड़ा को सम्मान मिलने पर बधाई दी है।


इस अवसर पर डॉक्टर पंकज अरोडा ने इस सम्मान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा के यह सम्मान पूरी डॉक्टर्स फ्रेटरनिटि का सम्मान है जो आगे भी हमें जन सेवा के लिए संबल प्रदान करेगा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार धवन Dr Anil Kumar Dhawan , प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार मेहता सहित डॉक्टरों व स्टाफ ने सम्मान पर हार्दिक खुशी व्यक्त की।