pahadirajya.com https://pahadirajya.com pahadirajya.com Mon, 13 May 2024 16:38:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है: पद्मश्री बसंती बिष्ट https://pahadirajya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%b6/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%b6/#respond Mon, 13 May 2024 16:38:18 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27787 उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं: पद्मश्री बसंती बिष्ट एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर […]

The post एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है: पद्मश्री बसंती बिष्ट appeared first on pahadirajya.com.

]]>
उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं: पद्मश्री बसंती बिष्ट

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है: पद्मश्री बसंती बिष्ट


श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बसंती बिष्ट को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया.

श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी से पद्मश्री बसंती बिष्ट ने
आशीर्वाद प्राप्त किया.

पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज जी को स्वलिखित पुस्तक नंदा के जागर भेंट की

 

उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को स्वलिखित पुस्तक नंदा के जागर भेंट की। सुप्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट ने उत्तराखण्डी जागरों से जुड़े एतिहासिक पक्षों व उनके द्वारा गाए गए मां नंदा के जागर से जुड़े विशेष संस्मरण भी सांझा किए। उन्होंने उच्च शिक्षा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगदान को रेखांकित करते हुए समय समय पर विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार में किए जा रहे योगदान की भी भूरी भूरी सराहना की।
मंगलवार को उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट श्री दरबार साहिब पहुंचीं। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बसंती बिष्ट को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। बसंती बिष्ट ने अपने संस्मरण सांझे करते हुए कहा कि जागर उत्तराखण्डी लोक गीतों एवम् संस्कृति की प्राचीनतम विधाओं में से एक है। उन्होने जागर के माध्यम से देवताओं का आह्वाहन, मां नंदा देवी की विदाई, ससुराल में स्वागत व नरसिंग जागर के बारे में अविस्मरणीय संस्मरण सांझा किए
इस अवसर पर बसंती बिष्ट ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

The post एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है: पद्मश्री बसंती बिष्ट appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%86%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%b6/feed/ 0
सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात https://pahadirajya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af/#respond Mon, 13 May 2024 15:51:39 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27785 सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उच्चाधिकारियों की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय पढ़े पूरी ख़बर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बुधवार व गुरुवार को नहीं होंगे ऑफलाइन पंजीकरण.. प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी होंगे […]

The post सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात appeared first on pahadirajya.com.

]]>
सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उच्चाधिकारियों की बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय पढ़े पूरी ख़बर

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बुधवार व गुरुवार को नहीं होंगे ऑफलाइन पंजीकरण..

प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होमगार्ड भी होंगे तैनात, उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की होगी तैनाती..

सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के संचालन के लिए मुख्यमंत्री.पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर आज आला-अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें चारधाम यात्रा को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए हैं।
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु, सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पांडेय, डीजीपी अभिनव कुमार व उनकी मौजूदगी में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यहां पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इनकी तैनाती के आदेश भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से जारी कर दिए गए हैं। इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य का आवंटन करेंगे।
सचिव पर्यटन ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं किये जायेंगे। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बैठक में प्रत्येक जनपद में सौ-सौ अतिरिक होम गार्ड भी दिए जाएंगे एवं उत्तरकाशी में एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती भी की जाएगी।

The post सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक-एक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a4%ae-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af/feed/ 0
एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन इन सबका एक लक्ष्य है देश को लूटना है :धामी https://pahadirajya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%93%e0%a4%b0/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%93%e0%a4%b0/#respond Mon, 13 May 2024 14:29:17 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27783 यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम संतुस्टिकरण की मानसिकता के बीच: मुख्यमंत्री धामी. महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सीएम ने किया संबोधित   उत्तराखंड देश का पहला राज्य जहां लागू हो चुकी है समान नागरिक सहिंता:धामी एक तरफ मोदी हैं और दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन है, जिनका एक ही लक्ष्य […]

The post एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन इन सबका एक लक्ष्य है देश को लूटना है :धामी appeared first on pahadirajya.com.

]]>
यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम संतुस्टिकरण की मानसिकता के बीच: मुख्यमंत्री धामी.

महाराष्ट्र के पालघर से लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सीएम ने किया संबोधित

 

उत्तराखंड देश का पहला राज्य जहां लागू हो चुकी है समान नागरिक सहिंता:धामी

एक तरफ मोदी हैं और दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन है, जिनका एक ही लक्ष्य है देश को लूटना :धामी

आज हमें प्रण लेना है कि 20 मई तक हमें पालघर में घर घर तक जाना है:धामी

आज बहुत सारी शक्तियां मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुगल परस्त ताकतों को आईना दिखाने वाला चुनाव:धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम संतुस्टिकरण का चुनाव है

मोदी के नेतृत्व में अनेक काम ऐसे कार्य हुए हैं, जिससे देश का गौरव बढ़ा है

एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन इन सबका एक लक्ष्य है देश को लूटना है :धामी

ये आरक्षण छीनकर अपने चहेते वर्ग को देना चाहते हैं। हार देखकर ये लोग ईवीएम को गलत बताते हैं या और बात कर झूठ फैलाते हैं :धामी

मोदी जी आरक्षण और संविधान को कोई खत्म नहीं करना चाहते, ये सब झूठ फैला रहे हैं बम विस्फोट में शामिल आतंकियों के एनकाउंटर पर ये लोग आँशु बहाते हैं :धामी

ये सभी सनातन विरोधी हैं और इनको आपको करारा जवाब देना होगा:धामी

 

महाराष्ट्र के पालघर से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि उत्तराखंड के जो लोग यहां रह रहे हैं, उन्होंने यहां भी अपनी विरासत को संजो कर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तराखंडी टोपी को पहचान दिलाने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री ने किया है। यहां आकर भी मुझे ऐसा एहसास हो रहा है कि मैं उत्तराखंड में हूँ। उन्होंने कहा कि आज हमें प्रण लेना है कि 20 मई तक हमें पालघर में घर घर तक जाना है। उन्होंने कहा कि आज बहुत सारी शक्तियां मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मुगल परस्त ताकतों को आईना दिखाने वाला चुनाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम संतुस्टिकरण का चुनाव है। मोदी जी के नेतृत्व में अनेक काम ऐसे कार्य हुए हैं, जिससे देश का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व की वजह से आज पूरा विश्व एक विश्वास की दृष्टि से भारत की ओर देखता है। आज हम दुनिया की 5 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं, जल्द हम नंबर वन भी बनेंगे। मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत को नई पहचान मिल रही है।
उन्होंने कहा कि, आप सब लोग जानते हैं पहाड़ों में पानी की दिक्कत थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुँची है। आयुष्मान योजना से 5 लाख का इलाज निशुल्क हो रहा है। मुफ्त राशन योजना चल रही है। 25 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। मोदी जी के नेतृत्व में आज भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो चुका है। मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना को देश के दुश्मनों के खिलाफ पूरी छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी ने उत्तराखंड के लिए कहा है कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। आज यह साकार हो रहा है। उत्तराखंड में आज 200 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो रहा है। इससे रोजगार और पहचान दोनों मिल रही है। उत्तराखंड में आप जहां देखोगे वो सब शूटिंग की लोकेशन है। आज इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में भी वहां क्रांति हो रही है। आज बड़े औधोगिक घराने उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। हमारे यहां सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। चारधाम की तर्ज पर प्रधानमंत्री जी ने आदि कैलाश जाकर पूरी दुनिया का ध्यान उस ओर खींचा है। आने वाले दिनों में टनकपुर से बागेश्वर रेल जाने वाली है। चारधाम यात्रा चल रही है और बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। मैंने लोगों से अपील की है कि वे सब इंतजाम होने पर ही यात्रा करें।
प्रधानमंत्री जी ने समान नागरिक सहिंता को लागू करने की गारंटी दी है और उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है जहां इसे लागू किया जा चुका है। भाजपा का जो 1950 से संकल्प था, उसे आगे बढ़ाने का काम उत्तराखंड ने किया है। यूसीसी की गंगा अब उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश को आच्छादित करेगी। नकल विरोधी कानून भी हमने बनाया है। एक तरफ मोदी जी हैं तो दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन है। इन सबका एक लक्ष्य है देश को लूटना है। ये आरक्षण छीनकर अपने चहेते वर्ग को देना चाहते हैं। हार देखकर ये लोग ईवीएम को गलत बताते हैं या और बात कर झूठ फैलाते हैं। मोदी जी आरक्षण और संविधान को कोई खत्म नहीं करना चाहते, ये सब झूठ फैला रहे हैं। बम विस्फोट में शामिल आतंकियों के एनकाउंटर पर ये लोग आँशु बहाते हैं। ये सभी सनातन विरोधी हैं और इनको आपको करारा जवाब देना होगा।

The post एक तरफ मोदी हैं तो दूसरी ओर घमंडिया गठबंधन इन सबका एक लक्ष्य है देश को लूटना है :धामी appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%93%e0%a4%b0/feed/ 0
37 हजार तीर्थ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डा. धन सिंह रावत https://pahadirajya.com/37-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9/ https://pahadirajya.com/37-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9/#respond Mon, 13 May 2024 13:26:02 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27780 37 हजार तीर्थ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डा. धन सिंह रावत यात्रा मार्ग पर सात हजार से अधिक यात्रियों ने ली ओपीडी की सुविधा मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश, कम करें एम्बुलेंस का रिस्पॉंस टाइम: धन सिंह रावत मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में चार धाम यात्रा को लेकर विभागीय […]

The post 37 हजार तीर्थ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डा. धन सिंह रावत appeared first on pahadirajya.com.

]]>
37 हजार तीर्थ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डा. धन सिंह रावत

यात्रा मार्ग पर सात हजार से अधिक यात्रियों ने ली ओपीडी की सुविधा

मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश, कम करें एम्बुलेंस का रिस्पॉंस टाइम: धन सिंह रावत

मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में चार धाम यात्रा को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक ली

यात्रा मार्गों पर होगी 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत

देहरादून, 13 मई 2024
प्रदेश में चारों धामों सहित यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। यही वजह है कि तीर्थ यात्रियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बखूबी मिल रहा है। अब तक यात्रा मार्गों पर स्थापित विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में 37 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है जबकि सात हजार से अधिक यात्रियों को ओपीडी की सुविधा मुहैया कराई गई है। आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिये मुख्य चिकित्साधिकारियों को एम्बुलेंस का रिस्पॉस टाइम कम से कम करने के निर्देश दे दिये गये है। इसके अलावा चिन्हित स्थानों पर आवश्यकता अनुरूप अतिरिक्त एम्बुलेंस तैनात करने सहित आवश्यक जीवन रक्षक उपरकण एवं दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सूबे में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग की अनुमति के उपरांत प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय स्थित सभागार में चार धाम यात्रा को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी-दिशा निर्देश दिये। डा. रावत ने बताया कि राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हो गई है, जिसमें देश-विदेश से लाखों तीर्थ यात्री शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि चारों धामों सहित यात्रा मार्गों पर राज्य सरकार द्वारा तमाम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, इसके साथ ही स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। जिसके फलस्वरूप विभाग ने अबतक चार धाम आने वाले 37 हजार से अधिक यात्रियों की स्वास्थ्य जांच कर दी है। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर स्थापित विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में सात हजार से अधिक यात्रियों को ओपीडी की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। डा. रावत ने बताया कि यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ करने के दृष्टिगत इस वर्ष 49 स्थाई तथा 56 अस्थाई चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है। जिनमें रोटेशन के आधार पर 80 विशेषज्ञ चिकित्सक तथा 465 चिकित्साधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 337 पैरामेडिकल स्टॉफ की भी तैनाती की गई है। चार धाम यात्रा में कुल 156 एम्बुलैंस तैनात की गई है, जिसमें 77 आपातकालीन सेवा 108 एम्बुलेंस तथा 79 विभागीय एम्बुलेंस शामिल है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि यात्रा मार्गों पर एम्बुलेंस का रिस्पॉंस टाइम कम से कम करने के निर्देश संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कर उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर 50 हेल्थ एटीएम एवं पीओसीटी डिवाइसेज उपलब्ध कराई गई है ताकि यात्रियों की ईसीजी के साथ ही ऑक्सीजन लेवल व रक्तचाप सहित अन्य जरूरी जांचे की जा सके। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये यात्रा मार्गों पर 08 ब्ल्ड बैंक व 02 ब्ल्ड संग्रहण केन्द्र भी संचालित किये जा रहे हैं।

बैठक में डा. रावत ने विभगाय अधिकारियों को तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने, स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर शत-प्रतिशत यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग करने, स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन का पालन करने एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने टोल फ्री नम्बर 104 को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश भी बैठक में दिये।

बैठक में स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा, डा. तारा आर्य, डा. सबिता हयांकी, डा. भागीरथी जंगपांगी, डा. सुनीता चुफाल, सीएमओ देहरादून डा. संजय जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

बॉक्स-01
*यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्था परखेंगे आलाधिकारी*
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने के लिये विभागीय आलाधिकारियों को धरातल पर उतरने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर स्थित चिकित्सा इकाईयों का भ्रमण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को परखने को कहा है। विभागीय मंत्री ने बैठक में स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार को केदारनाथ धाम, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर को बदरीनाथ धाम, संयुक्त सचिव अरविंद पांगती को गंगोत्री तथा स्वास्थ्यय महानिदेशक डा. विनीता शाह को यमुनोत्री धाम सहित यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को परखने की जिम्मेदारी सौपी है। इसके साथ ही वह तीर्थ यात्रियों से संवाद स्थापित कर राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी फीडबैक लेंगे।

*बॉक्स-02*
यात्रा मार्गों पर होगी 100 स्वास्थ्य मित्रों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्गों पर सौ स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती की जायेगी, जिसके निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारियों को दे दिये गये हैं। ये सभी स्वास्थ्य मित्र यात्रियों की किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिये तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य इकाईयों में पहुंचाने का कार्य करेंगे।

*बॉक्स-03*
*7 जून को होगा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की कैथ लैब का उद्घाटन*
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा को देखते हुये आगामी 07 जून को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नवनिर्मित कैथ लैब का उद्घाटन किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि कैथ लैब के शुरू होने से हृदय संबंधी रोगों का पता लगाया जा सकेगा। जिसका लाभ चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को मिलेगा और स्थानीय स्तर पर ही हृदय रोगियों को उपचार देकर उनकी जान बचाई जा सकेगी। रावत ने बताया कि कैथ लैब के संचालन के लिये दो कार्डियोलॉजिस्ट एवं तीन टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है जिसके लिये हाल ही में निर्वाचन आयोग से विशेष अनुमति मांगी गई।

*वी.पी. सिंह बिष्ट*
जनसम्पर्क अधिकारी/मीडिया प्रभारी
मा0 स्वास्थ्य मंत्री।

The post 37 हजार तीर्थ यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणः डा. धन सिंह रावत appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/37-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9/feed/ 0
बड़ी ख़बर : मुख्य मास्टर माइंड अब्दुल मलिक सहित 107 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगाया गया https://pahadirajya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be/#respond Mon, 13 May 2024 12:48:15 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27777 बड़ी ख़बर : मुख्य मास्टर माइंड अब्दुल मलिक सहित 107 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगाया गया हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बीते आठ फरवरी को हुई हिंसा के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने जेल में बंद सभी 107 आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई कर दी है […]

The post बड़ी ख़बर : मुख्य मास्टर माइंड अब्दुल मलिक सहित 107 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगाया गया appeared first on pahadirajya.com.

]]>
बड़ी ख़बर : मुख्य मास्टर माइंड अब्दुल मलिक सहित 107 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगाया गया


हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बीते आठ फरवरी को हुई हिंसा के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने जेल में बंद सभी 107 आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई कर दी है

 

हल्द्वानी बनभूलपुरा प्रकरण : अब्दुल मलिक, उसके बेटे मोईद मलिक और सात महिलाओं समेत 107 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है

 

हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बीते आठ फरवरी को हुई हिंसा के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने जेल में बंद सभी 107 आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत कार्रवाई कर दी है

पुलिस ने हिंसा के बाद मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक समेत 36 लोगों के खिलाफ UAPA के तहत 26 फरवरी को ही कार्रवाई कर दी थी। अब जेल में बंद सात महिलाओं समेत 71 अन्य आरोपियों पर भी यूएपीए की धारा बढ़ा दी गई है। हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज किए थे।
इनमें अब्दुल मलिक, उसके बेटे मोईद मलिक और सात महिलाओं समेत 107 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। बीते शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय हल्द्वानी में 98 आरोपियों को पेश किया गया था।

इसके बाद अदालत ने सभी की न्यायिक हिरासत 28 दिन के लिए आगे बढ़ा दी है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि 71 और आरोपियों को मिलाकर जेल में बंद सभी 107 लोगों के खिलाफ यूएपीए एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

गौरतलब है कि हल्द्वानी बनभूलपुरा में उत्तराखंड में यूसीसी लगने के बाद 8 फरवरी को नगर निगम अब्दुल मलिक का बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई थी, जहां उस पर जानलेवा हमला कट्टरपंथियों ने कर दिया। पुलिस वालों को घेरकर उन पर पत्थर बरसाए गए, पेट्रोल बम फेंके गए। साथ ही 20 पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई। यहीं नहीं कट्टरपंथियों ने बनभूलपुरा पुलिस स्टेशन को जला दिया था। सैकड़ों गाड़ियों को जला दिया गया था

The post बड़ी ख़बर : मुख्य मास्टर माइंड अब्दुल मलिक सहित 107 आरोपियों के खिलाफ यूएपीए लगाया गया appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a4%bc%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%be/feed/ 0
कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के लगाए स्टीकर, पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की https://pahadirajya.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac/#respond Mon, 13 May 2024 11:49:16 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27773 उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कमल विहार और अजीत बिहार में जनसंपर्क कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए मांगे वोट… कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार एवं अजीत विहार में जनसंपर्क किया कैबिनेट मंत्री ने […]

The post कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के लगाए स्टीकर, पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की appeared first on pahadirajya.com.

]]>
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कमल विहार और अजीत बिहार में जनसंपर्क कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के लिए मांगे वोट…

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार एवं अजीत विहार में जनसंपर्क किया

कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के लगाए स्टीकर, पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के बुराड़ी विधानसभा के संतनगर मंडल के कमल विहार एवं अजीत विहार में जनसंपर्क किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के स्टीकर भी लगाए और पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूर्ण करने में आगामी 25 मई को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, रेखा रावत, बीजेपी प्रवासी प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक गिरीश बलूनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री विजय प्रताप राठौर, सुंदर सिंह रावत, अनंत गोपाल बिट्टू, नवीन सिंह, जगमोहन बिष्ट, प्रताप सिंह रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री ने फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार के लगाए स्टीकर, पत्रक भेंट कर क्षेत्रवासियों से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील की appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%ac/feed/ 0
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं https://pahadirajya.com/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/#respond Mon, 13 May 2024 08:53:35 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27770 चारधाम दर्शन को उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सीएम धामी गंभीर मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव को मॉनिटरिंग के निर्देश   सभी इंतजामों को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी […]

The post चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं appeared first on pahadirajya.com.

]]>
चारधाम दर्शन को उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सीएम धामी गंभीर

मुख्यमंत्री धामी ने दिए प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव को मॉनिटरिंग के निर्देश

 

सभी इंतजामों को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं

बद्रीनाथ धाम में कपाटोद्घाटन के साक्षी बने 20 हजार तीर्थयात्री

 

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं। चुनावी व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री लगातार यात्रा व्यवस्थाओं पर स्वयं नजर रखे हुए हैं। सभी इंतजामों को चाक चौबंद बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यात्रा से जुड़े सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों और मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं

धामी सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन का ही परिणाम है कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। चारों धामों की यात्रा हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है। इस वर्ष की यात्रा भी नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री, बद्रीनाथ में ही तीन दिनों में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

पंजीकरण आंकड़ों पर नजर डालें तो 11 मई तक केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 8 लाख 32 हजार 681 श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके हैं। तीन अन्य धामों बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित चारों धामों के लिए कुल 24 लाख 42 हजार 276 श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।

The post चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे गंभीर हैं appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a7/feed/ 0
क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है। https://pahadirajya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/#respond Mon, 13 May 2024 05:19:27 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27766 मुंबई प्रवास पर प्रात:काल सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी   क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से […]

The post क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है। appeared first on pahadirajya.com.

]]>
मुंबई प्रवास पर प्रात:काल सैर के दौरान जुहू बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

 

क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की नगरी में जुहू बीच पर बच्चों के साथ धामी जी ने खेला क्रिकेट

मुंबई: सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की

चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की

जुहू बीच : स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए दिखा उत्साह..

मुंबई: मुख्यमंत्री ने केदार खंड और मानस खंड की यात्रा पर आने का लोगों को दिया निमंत्रण

 

चुनाव प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में सुबह की सैर की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की। उन्होंने जुहू बीच में बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला। लोगों ने सिलक्यारा टनल बचाव अभियान की सफलता और उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना की

सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री धामी जुहू बीच में सैर के लिए निकले। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धामी को पहचान लिया और एक के बाद एक कई लोग उत्सुकतावश उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। लोगों में धामी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। धामी ने सभी की कुशलक्षेम पूछी। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है।
–––

The post क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर धामी की नजर पड़ी तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने कुछ देर तक बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेली। धामी उत्तराखंड में रहें या प्रदेश से बाहर, मॉर्निंग वॉक करना और आम लोगों से मिलना उनकी आदत में शुमार रहा है। appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/feed/ 0
प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो :, धामी https://pahadirajya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%88/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%88/#respond Mon, 13 May 2024 01:35:52 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27764 मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा के लिए सचिव स्तर के तीन अधिकारियों की तैनाती प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री धामी मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से चार धाम यात्रा को लेकर हुई लंबी और विस्तृत बातचीत के बाद तीन अधिकारियों की नियुक्ति के […]

The post प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो :, धामी appeared first on pahadirajya.com.

]]>
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा के लिए सचिव स्तर के तीन अधिकारियों की तैनाती

प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से चार धाम यात्रा को लेकर हुई लंबी और विस्तृत बातचीत के बाद तीन अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता है

प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो :, धामी

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग जिला, एसएन पांडेय को चमोली, डॉ रंजीत कुमार सिन्हा को उत्तरकाशी जनपद में यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है.

 

प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने चारधाम क्षेत्र में आने वाले तीनों जनपदों में सचिव स्तर के तीन अधिकारियों की तैनाती की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से चार धाम यात्रा को लेकर हुई लंबी और विस्तृत बातचीत के बाद तीन अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग जनपद, श्री एसएन पांडेय को चमोली जनपद एवं डॉ रंजीत कुमार सिन्हा को उत्तरकाशी जनपद में यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी है। यह तीनों अफ़सर संबंधित जिलों के जिलाधिकारी से फीडबैक लेकर शासन स्तर पर सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित चार धाम यात्रा संपन्न कराने की दिशा में कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद चारधाम यात्रा की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यात्रा संचालक में किसी प्रकार की व्यवस्था न हो इसको लेकर मुख्यमंत्री श्री धामी बीते दिनों हुई बैठक में स्पष्ट निर्देश दे चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी के कहा कि प्रदेश में सुगम, सुरक्षित, सुलभ और सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.

The post प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो :, धामी appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%88/feed/ 0
घमंडिया गठबंधन के सनातन विरोधी मिशन को रोककर भाजपा को विजायी बनाना है : मुख्यमंत्री धामी https://pahadirajya.com/%e0%a4%98%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b5/ https://pahadirajya.com/%e0%a4%98%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b5/#respond Mon, 13 May 2024 01:03:49 +0000 https://pahadirajya.com/?p=27760 मुख्यमंत्री धामी ने भांडुप, पश्चिम मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी मिहिर चन्द्रकांत कोटेचा के पक्ष में आयोजित सभा को किया सम्बोधित उत्तराखंड वासियों के बीच में आकर मेरी ऊर्जा दुगनी हो जाती है : मुख्यमंत्री धामी भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है :मुख्यमंत्री धामी. कांग्रेस और महाअघाड़ी की गैंग, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में भी […]

The post घमंडिया गठबंधन के सनातन विरोधी मिशन को रोककर भाजपा को विजायी बनाना है : मुख्यमंत्री धामी appeared first on pahadirajya.com.

]]>
मुख्यमंत्री धामी ने भांडुप, पश्चिम मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी मिहिर चन्द्रकांत कोटेचा के पक्ष में आयोजित सभा को किया सम्बोधित

उत्तराखंड वासियों के बीच में आकर मेरी ऊर्जा दुगनी हो जाती है : मुख्यमंत्री धामी

भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है :मुख्यमंत्री धामी.

कांग्रेस और महाअघाड़ी की गैंग, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में भी हैं महाअघाड़ी : मुख्यमंत्री धामी.

विपक्ष के लोग आतंकवादियों को भी मासूम बताते हैं : मुख्यमंत्री धामी

कांग्रेस और मुगलिया गैंग मिलकर देश में बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं : मुख्यमंत्री धामी

घमंडिया गठबंधन के सनातन विरोधी मिशन को रोककर भाजपा को विजायी बनाना है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सह्याद्री सांस्कृतिक कला केन्द्र भांडुप, पश्चिम मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी श्री मिहिर चन्द्रकांत कोटेचा के पक्ष में आयोजित सभा को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वासियों के बीच में आकर मेरी ऊर्जा दुगनी हो जाती है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड से जुड़ने एवं उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का हर पल प्रयास करते हैं। उन्होंने सभी से 20 मई को भाजपा प्रत्याशी श्री मिहिर चन्द्रकांत कोटेचा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया। उन्होने कहा आपका एक वोट भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम कर रहा है। आज भारत दुनिया की पांचवें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मेक इन इंडिया स्किल इंडिया जैसी योजनाएं भारत को आत्मनिर्भर बना रही हैं। दुनिया की हर बड़ी कंपनी भारत में निवेश करना चाहती हैं। देवभूमि उत्तराखंड इकोलॉजी कैपिटल तो मुंबई इकोनॉमी कैपिटल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चर हब बनकर उभरेगा। भारत में चौतरफा आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण कार्य जारी है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ गरीबों के कल्याण हेतु कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं आज लोगों के जीवन को बदल रही हैं । आज की योजनाएं कागजी नहीं अपितु मोदी जी की गारंटी हैं। भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है। पूर्व में लिए गए वादे अनुसार देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सेना गोली का जवाब गोलों से देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के हृदय में उत्तराखंड बसता है। उन्हीं के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास जारी है आज राज्य में रोड़ रेल्वे रोपवे हवाई यात्रा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा चार धाम यात्रा को और अधिक सुगम सुरक्षित बनाया गया है। इसके कारण आज भारी संख्या में लोग चार धामों के दर्शन के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी कभी माणा तोu कभी आदि कैलाश आते हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बीते 10 सालों में उत्तराखंड राज्य में 2 लाख करोड़ से भी अधिक योजनाओ पर कार्य हुए है। और इतनी ही योजनाओं पर कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस और महाअघाड़ी की गैंग, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में भी महाअघाड़ी है। उन्होने कहा विपक्ष के लोग भ्रष्टाचार तुष्टिकरण और अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में विपक्ष के लोग आतंकवादियों को भी मासूम बताते हैं। पिछली सरकारों में आतंक का राज हुआ करता था पर आज आतंक पर प्रहार होता है। आज घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया होता है। उन्होंने कहा कांग्रेस और मुगलिया गैंग मिलकर देश में बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। इनका मकसद एसटी एससी ओबीसी का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को देना है। उन्होंने कहा लालू यादव एक समुदाय विशेष को आरक्षण देने की बात कह रहे हैं। यह लोग धर्म के आधार पर आरक्षण को बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा घमंडिया गठबंधन के सनातन विरोधी मिशन को रोककर भाजपा को विजय बनाना है।

इस दौरान सांसद मनोज कोटक, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक राय, महेंद्र सिंह गुसाईं, श्री प्रतीक, सुरेंद्र सिंह भंडारी दर्जा मंत्री विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

The post घमंडिया गठबंधन के सनातन विरोधी मिशन को रोककर भाजपा को विजायी बनाना है : मुख्यमंत्री धामी appeared first on pahadirajya.com.

]]>
https://pahadirajya.com/%e0%a4%98%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a4%a0%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%a8-%e0%a4%b5/feed/ 0