खबर हल्द्वानी से
जहा मुखानी थाना क्षेत्र में जीप ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है। हादसे के बाद से पीडि़त स्वजनों में कोहराम मचा है।
जानकरी अनुसार जोशी गार्डन के पास मुखानी निवासी 18 वर्षीय मोहित बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट अपने दोस्त विनय शाही के साथ स्कूटी पर घर से कहीं जा रहा था। आसू बार के पास विपरीत दिशा से आ रही जीप ने स्कूटी सवारों को कुचल दिया। हादसे में मोहित बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। विनय को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुखानी थाना प्रभारी कवींद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रख दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जीप को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। स्वजनों की तहरीर पर आरोपित चालक पर केस दर्ज किया जाएगा। इधर, युवक की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।