उपनल कर्मचारियों के 56 दिन के आंदोलन से राज्य के दो प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों द्वारा आश्वासन तो दिया परंतु अभी तक हुई कैबिनेट में इस का कोई समाधान हुआ नही
आज दिनांक 21 अगस्त 2021 को उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर के तले विवेक भट्ट प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल हल्द्वानी में समस्त कर्मचारियों द्वारा उपनल कर्मचारियों की अनदेखी शोषण के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश के अनेकों सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण रूप से समर्थन दिया गया कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार द्वारा हर कैबिनेट में उपनल कर्मचारियों के खिलाफ खेल खेला जा रहा है कर्मचारियों के द्वारा किया गया 56 दिन के आंदोलन को राज्य सरकार के दो प्रमुख कैबिनेट मंत्रियों द्वारा इस आश्वासन पर करवाया गया कि आगामी प्रथम कैबिनेट में ही उपनल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा परंतु अभी तक हुई कैबिनेट में भी कोई समाधान नहीं निकाला गया है जिससे यहां देखा जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा उपनल कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इस समस्या का ध्यान में रखते हुए हेमंत सिंह रावत प्रदेश महामंत्री उपनल कर्मचारी महासंघ द्वारा शोक व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को चुनौती दी गई है कि आगामी कैबिनेट बैठक में यदि उपनल कर्मचारियों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो उपनल कर्मचारियों द्वारा विधानसभा मैं प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन घेराव किया जाएगा जिसकी संपूर्ण उत्तरदायित्व राज्य सरकार का होगा
उक्त आंदोलन में अनेकों जनप्रतिनिधियों के साथ विवेक भट्ट रवि विश्वकर्मा कमलेश रावत मनीष जोशी प्रकाश जोशी धर्मेंद्र भंडारी संतोष कुमार उमेश जोशी श्रीमती बबली चमयाल किरण रावत के सात अन्य समस्त उपनल कर्मचारियों उपस्थित रहे
विवेक भट्ट
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
उपनल कर्मचारी महासंघ