Friday, March 20News That Matters

Pushkar Singh Dhami का मास्टरस्ट्रोक, एक फैसले में बदल दी पूरी सियासत, अब 27में धामी 3.0

Pushkar Singh Dhami का मास्टरस्ट्रोक, एक फैसले में बदल दी पूरी सियासत, अब 27में धामी 3.0

धामी का मास्टरस्ट्रोक: चाणक्य नीति से सजी कैबिनेट, 2027 का रास्ता साफ
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर Pushkar Singh Dhami ने उत्तराखंड की राजनीति में ऐसा सधा हुआ दांव चला, जिसने सियासी गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को एक झटके में ध्वस्त कर दिया। बहुप्रतीक्षित मंत्रिमण्डल विस्तार के जरिए धामी ने न सिर्फ अपनी कुर्सी की मजबूती साबित की, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि 2027 का चुनाव उनके ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
यह विस्तार केवल पद भरने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि धामी की सटीक राजनीतिक समझ, धैर्य और “चाणक्य नीति” का जीवंत उदाहरण है। लंबे समय तक कैबिनेट में पांच पद खाली रखकर धामी ने जहां विपक्ष और अपने ही खेमे की बेचैनी को परखा, वहीं सही समय पर फैसला लेकर यह दिखा दिया कि सत्ता में नियंत्रण किसे कहते हैं।
धामी ने परंपराओं को तोड़ते हुए एक और बड़ा संदेश दिया—उनके मंत्रिमण्डल में सभी 12 सदस्य कैबिनेट स्तर के हैं, राज्य मंत्री स्तर का एक भी पद नहीं। यह कदम न केवल सत्ता के केंद्रीकरण को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि धामी अपनी टीम को बराबरी के स्तर पर खड़ा कर मजबूत नेतृत्व का मॉडल पेश कर रहे हैं।
मंत्रिमण्डल विस्तार में शामिल किए गए पांच चेहरे—खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा—सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के हिस्से हैं।
हरिद्वार को दी गई प्राथमिकता धामी की दूरदर्शिता को दर्शाती है। पिछले चुनाव में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद, वहां से दो मंत्रियों को शामिल कर धामी ने साफ संकेत दिया है कि 2027 में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मदन कौशिक को कैबिनेट में शामिल कर उन्होंने विरोधी खेमे को भी साध लिया—यह कदम बताता है कि धामी केवल नेता नहीं, बल्कि संगठन को साथ लेकर चलने वाले कुशल रणनीतिकार हैं।
प्रदीप बत्रा को शामिल कर धामी ने पहाड़ और मैदान के बीच खड़े किए जा रहे कृत्रिम विवाद को खत्म करने की कोशिश की। वहीं रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी को मौका देकर क्षेत्रीय संतुलन साधा गया।
अनुसूचित जाति वर्ग से खजान दास की वापसी सामाजिक संतुलन का स्पष्ट संकेत है, जबकि युवा और विश्वसनीय चेहरा माने जाने वाले राम सिंह कैड़ा को शामिल कर धामी ने यह दिखाया कि उनकी राजनीति में अनुभव और भरोसा दोनों की बराबर जगह है।
दरअसल, धामी का यह पूरा मंत्रिमण्डल विस्तार “सियासी गणित” से ज्यादा “रणनीतिक विज्ञान” का उदाहरण है—जहां हर फैसला भविष्य की बिसात को ध्यान में रखकर लिया गया है।
कुल मिलाकर, यह कहना गलत नहीं होगा कि धामी ने इस एक फैसले से न सिर्फ वर्तमान की राजनीति को साधा है, बल्कि 2027 की जीत की नींव भी मजबूत कर दी है। उत्तराखंड की राजनीति में अब यह साफ दिखने लगा है कि धामी केवल सरकार नहीं चला रहे, बल्कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत सत्ता को स्थायित्व देने की दिशा में बढ़ रहे हैं।

अब इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड की जनता भी यह मानने लगी है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनना तय माना जा रहा है।
लगातार लिए जा रहे रणनीतिक फैसलों से भाजपा का ग्राफ प्रदेश में तेजी से ऊपर जाता दिखाई दे रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में 2027 का चुनाव भी पार्टी मजबूती से लड़ेगी।
ऐसे में यह संकेत साफ हैं कि 2027 में उत्तराखंड की जनता को “धामी 3.0” सरकार देखने को मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *