Friday, June 20News That Matters

आज से उत्तराखंड से दूसरे राज्यों के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, पुराना किराया ही लागू

उत्तराखंड में आज से उत्तराखंड रोडवेज बसों का दूसरे राज्यों के लिए संचालन शुरू हो गया है। हरिद्वार से बसों का संचालन शुरू हुआ। हरिद्वार से यूपी होते हुए दिल्ली तक के लिए 7 बसें भेजी गईं। तो वहीं कुमाउ मंडल के लिए तीन बसें भेजी गई। वहीं यात्रियों की संख्या बढ़ने पर और बसें भी चलाई जाएंगी। साथ ही किराया लॉकडाउन से पहले की तरह ही लिया जाएगा।

उत्तराखंड में 22 मार्च से बसों का संचालन बंद हो गया था। तो वहीं 2 महीने पहले ही राज्य के अंदर कुछ जगह के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ था। हालांकि बसों में आधी सवारी और किराया भी ज्यादा लिया जा रहा था।


वहीं देहरादून से भी दूसरे राज्यों के लिए बस सेवा फिर से शुरू की गई। सुबह 5.30 बजे से बसों का संचालन शुरू हुआ। वहीं मंगलवार को बसों को सेनेटाइज किया गया। साथ ही आईएसबीटी आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए एंट्री गेट पर टीम तैनात की गई है। यह टीम यात्रियों के बॉडी टेम्प्रेचर और अन्य लक्षणों की जांच करेगी। स्वस्थ होने पर ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बुधवार से दून आईएसबीटी से हल्द्वानी के लिए दो बसों का संचालन किया जाएगा। दोनों बसें सुबह 9 बजे और रात 9 बजे रवाना होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *