Saturday, March 15News That Matters

उत्तराखंड:की बेटी ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर सफल आरोहण कर नया कीर्तिमान हासिल किया

उत्तराखंड:की बेटी ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस पर सफल आरोहण कर नया कीर्तिमान हासिल किया

उत्तरकाशी/ उत्तराखंड

 

 

उत्तरकाशी जनपद की बेटियां पर्वतारोहण के क्षेत्र में लगातार नया कीर्तिमान हासिल कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तरकाशी के बरसाली गांव की 22 साल की अनामिका बिष्ट ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस(5642 मीटर) का बीती मंगलवार को सफल आरोहण किया। अनामिका बिष्ट माउंट एलब्रुस का आरोहण करने वाली टीम की लीडर थी।

 

 

 

अनामिका के साथ दो अन्य लोगों ने भी यूरोप की सबसे ऊंची चोटी का आरोहण किया। वहीं अनामिका बिष्ट माउंट एलब्रुस का सफल आरोहण करने वाली उत्तरकाशी की पहली महिला पर्वतारोही अनामिका अनामिका बिष्ट ने बताया कि बीती मंगलवार सुबह 10 बजें युरोप के समयानुसार, उन्होंने अपनी टीम के सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल रोहल और बेंगलूरु की गायत्री के साथ यूरोप की सबसे ऊंची चोटी एलब्रुस,5642 मीटर का सफल आरोहण किया। इस दौरान उन्हें माइनस 20 डिग्री का तापमान वहां पर मिला। बिष्ट ने बताएं कि 15 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस पर उत्तरकाशी से यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत और जिला प्रशासन सहित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों में उन्हें इस अभियान के लिए प्लैग आफ किया था मास्को से 19 अगस्त को उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत 7 सदस्य टीम के साथ की 24 अगस्त अनामिका बिष्ट ने अपनी टीम को लीड कर दो सदस्य के साथ यह कीर्तिमान हासिल किया। अनामिका ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता अनिल बिष्ट मां विजयलक्ष्मी बिष्ट और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को दीया है बिष्ट ने बताया कि इसके बाद वह अब अर्जेंटीना की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकोंगा,6961 मीटर के आरोहण की तैयारी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *