Saturday, June 28News That Matters

रुद्रप्रयाग:यहाँ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टाटा सूमो , हादसे में चालक की मौत ,दो घायल

ख़बर् रुद्रप्रयाग जिले से

 जहाँ नगरासू- दांडाखाल मोटर मार्ग पर टाटा सुमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।


जानकरी अनुसार आज दोपहर नगरासू- दांडाखाल मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची रुद्रप्रयाग पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक वाहन चालक की शिनाख्त गगोठ निवासी गजेंद्र लाल उम्र 32 वर्ष पुत्र बलवीर लाल के रूप में हुई है।। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं गगोठ गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *