Saturday, June 28News That Matters

उत्तराखंड: टोक्यो ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को अब मिलेगा ये अवॉर्ड,परिजनों में खुशी की लहर

हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए मैच में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बनी हैं। इसके बाद रोशनाबाद की बेटी का देश और विदेश में खूब डंका बजा। धर्मनगरी लौटने पर लोगों ने बेटी को सर आंखों पर बिठा दिया था। प्रदेश सरकार ने उन्हें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया था। इसके अलावा उन्हें 25 लाख का नकद पुरस्कार दिया था।

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी स्टार वंदना कटारिया को हॉकी इंडिया की संस्तुति पर अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। खेल मंत्रालय में उनका चयन अवॉर्ड के लिए किया है। हरिद्वार के उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने इसकी पुष्टि की है। वंदना को अर्जुन अवॉर्ड देने की घोषणा के बाद से परिवार में भी खुशी की लहर है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *