Friday, June 20News That Matters

लॉकडाउन-1 से अनलॉक-4 तक उत्तराखंड पुलिस ने वसूला 15 करोड़ तक का जुर्माना

देहरादूनः लॉकडाउन से अनलॉक-4 तक उत्तराखंड पुलिस लोगों से 15 करोड़ रूपए तक का जुर्माना वसूल कर चुकी है। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद लगे लॉकडाउन और अब अनलॉक-04 में नियमों का उल्लंघन करने पर उत्तराखंड पुलिस ने 15 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है।

पुलिस ने अब तक 4779 केस दर्ज कर कुल 354454 लोगों पर कार्रवाई की है। उत्तराखंड पुलिस के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन और अनलॉक के नियमों का उल्लंघन पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई है।


राज्य में अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 49852, मास्क न पहनने पर 303445, क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 942 और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 212 लोगों पर केस दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई है।

साथ ही अब तक कुल 4779 केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस एक्ट में 2 करोड़, एमवी एक्ट में 9 करोड़, डीएम एक्ट और माहमारी विनियमावली में 4 करोड़ रुपये यानी कुल मिलाकर 15 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

वहीं लॉकडाउन से अभी तक एहतियातन के तौर पर 4646 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन किया गया है जिसमें से क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद 4041 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर लौट चुके हैं। साथ ही 1121 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं,  जिसमें से 765 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं और 623 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी करने लगे हैं। अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का कोविड टेस्ट कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *