Sunday, February 23News That Matters

उत्तराखंड:पत्नी ने नही की आत्महत्या, पति कर रहा था आत्महत्या का रूप देने की साजिश

उत्तराखंड:पत्नी ने नही की आत्महत्या, पति कर रहा था आत्महत्या का रूप देने की साजिश

उत्तराखंड में पौड़ी के पैठाणी थानाक्षेत्र के खंडखिल गांव निवासी महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या कर दी थी। बाद में उसने इसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश भी रची।

18 सितंबर को राजस्व उपनिरीक्षक सुनील सिंह ने थाना पैठाणी में सूचना दी थी कि ग्राम खंडखिल में पुष्कर सिंह रावत की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार महिला के गले पर फंदे का निशान था और शरीर पर किसी और चोट का निशान नहीं था।अगले दिन फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को महिला के भाई विनोद सिंह चौहान ने जीजा पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने मामले में सभी पहलुओं पर जांच के निर्देश दिए थे। बताया कि जांच में पति से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में पति ने चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी थी और बाद में उसका शव फंदे से लटका दिया था। इसके बाद आरोपी ने पड़ोसियों और रिश्तेदार को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या का बात कबूल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *