Saturday, June 28News That Matters

उत्तराखंड: खेड़ी गांव में महिला पर भालू ने किया हमला, क्षेत्र में दहशत का माहौल

ख़बर रुद्रप्रयाग से

धनपुर पट्टी के खेड़ी गांव में रविवार सुबह गांव की एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। महिला को ग्रामीणों की मदद से 108 वाहन सेवा से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 8 बजे खेड़ी गांव की विमला देवी पत्नी राकेश बिष्ट घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी बीच उन पर भालू ने हमला कर दिया और वह घायल हो गई। महिला के चिल्लाने पर उनके साथ में गई अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। शोर-शराबा करने के साथ ही महिलाओं ने भालू की तरफ पत्थर फेंके और किसी तरह महिला को उनके हमले से बचा लिया।

ग्रामीणों ने घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी साथ ही घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां महिला का उपचार किया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही वन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी शीघ्र अधिकारियों से बातचीत की। कहा कि भालू के हमले की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए अधिकारी सक्रिय होकर क्षेत्र में नजर बनाए रखे और स्वयं भी जंगली जानवरों की स्थति को देखें ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। हमलावर जानवरों को पकड़ कर दूर छोड़ा जाए। वहीं क्षेत्र में घटना से लोग दहशत में हैं। जंगलात के कर्मचारियों से पेट्रोलिंग करने एवं पिंजरा लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *