Saturday, June 21News That Matters

उत्तराखंड: जिला अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, रोती बिलखती ग्रामीण महिलाओं ने अस्पताल घेरा

बता दे कि उत्तरकाशी जिला अस्पताल में रविवार देर रात प्रसव के बाद किए गए ऑपरेशन के दौरान एक 22  साल की  महिला की मौत हो गई।
जिसके बाद रोती हुईं महिलाओं और ग्रामीणों ने अस्पताल में घेरा डाल दिया। ओर  मौके पर तनाव की स्थिति  भी बनी  
 


बताया  जा रहा है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे
 बता दे कि  आशा पत्नी प्रवीण नौटियाल निवासी चमारौली गांव, ब्रहखाल रविवार सुबह पांच बजे प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई। सुबह 10 बजे ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लेकिन शाम छह बजे फिर आशा के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे दानी निकालने के लिए एक और ऑपरेशन करना पड़ेगा।  जिसके बाद  देर रात तक  प्रवीण दवाओं के लिए भटकता रहा। ओर इस  दौरान दूसरे  ऑपरेशन के बाद आशा की मौत हो गई दुःखद

 

मौके पर स्थिति तनावपूर्ण
वही  22 साल की आशा की मौत से गुस्साई और दुखी महिलाओं व ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अस्पताल को घेर लिया।  सभी महिलाओं की आंखें नम दिखीं। उन्होंने कहा कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आशा का शव नहीं उठने दिया जाएगा। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पूरा गांव अस्पताल में एकत्र हो रखा था 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *