Monday, June 30News That Matters

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का राज्यसभा जाना लगभग तय ! नही हुवा कोई उलटफेर तो..

सूत्रों के हवाले से ख़बर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का राज्यसभा जाना लगभग तय ! नही हुवा कोई उलटफेर तो..

भाजपा के कई दिग्‍गजों की नजरें राज्य सभा की इस सीट पर टिकी हुई हैं।
उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट पर नौ नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा जल्द ही प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है।
भले ही
स्थानीय नेताओं की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगु, दायित्वधारी नरेश बंसल, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, पूर्व सांसद बलराज      पासी सहित  आधा दर्जन दावेदार इस दौड़ में हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस सीट से प्रत्याशी उतारने के संबंध में सभी पहलुओं पर गहनता से मंथन हो चुका है


बावजूद इसके भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी के मामले में अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। असल में यहां से दावेदारों की संख्या भी अधिक है। प्रबल दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम आगे चल रहा है। 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए बहुगुणा ने तब कांग्रेस के आधा दर्जन से अधिक विधायकों को भाजपा में शामिल कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।हालांकि, इसके बाद हुए विस और लोकसभा चुनावों में उन्होंने दावेदारी नहीं की, लेकिन पार्टी उनका उपकार भूली नहीं है। ऐसे में उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।
ओर सूत्र बोल रहे है कि बहुगुणा को ही भाजपा हाईकमान राज्य सभा भेजेगा !
ओर यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर हर मोर्चे पर साथ खड़े रहने वाले
भाजपा के नेता अनिल गोयल को
फिर अगली बार का इंतज़ार करना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *