Sunday, May 10News That Matters

Month: April 2026

प्रभावित परिवारों को हर महीने ₹4000 किराया देने की मंजूरी

प्रभावित परिवारों को हर महीने ₹4000 किराया देने की मंजूरी

उत्तराखंड
प्रभावित परिवारों को हर महीने ₹4000 किराया देने की मंजूरी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी में बनी झील में जलमग्न होटलों/भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 61.09 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार एवं मदननेगी के विभिन्न गांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत हैं, को 06 माह के किराये के भुगतान हेतु ₹ 4 हजार प्रति माह प्रति परिवार की दर से कुल ₹ 19.28 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद हेतु अनटाइड फण्ड के अर्न्तगत कुल ₹ 13 करोड़ की ...
दरबार साहिब  में श्री महाराज जी  से मिला आशीर्वाद, जेनिथ में छाया विशाल मिश्रा का जादू

दरबार साहिब में श्री महाराज जी से मिला आशीर्वाद, जेनिथ में छाया विशाल मिश्रा का जादू

Uncategorized
दरबार साहिब में श्री महाराज जी से मिला आशीर्वाद, जेनिथ में छाया विशाल मिश्रा का जादू श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ का अंतिम दिन पूरी तरह संगीत और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुतियों के नाम रहा, जहां प्रसिद्ध बालीवुड गायक मिशाल मिश्रा कॉन्सर्ट ने माहौल को यादगार बना दिया. विशाल मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया.कार्यक्रम के दौरान भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई, जिससे आयोजन में भावनात्मक रंग भी जुड़ गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ...
मुख्यमंत्री धामी से  नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं  मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयाज़ के उत्पाद भेंट किए।...
सीएम धामी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप “जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर” बनने की अपील

सीएम धामी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप “जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर” बनने की अपील

Uncategorized
सीएम धामी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप “जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर” बनने की अपील मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित AWPL के भव्य “विजय पर्व” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से AWPL के उन प्रतिभाशाली एवं परिश्रमी साथियों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने परिश्रम और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि यह संस्थान डायरेक्ट सेलिंग मॉडल के माध्यम से अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है, जिससे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं और लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि डायरेक...
सीएम धामी ने कहा – प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ मेहनती लोगों को प्रेरित करता है

सीएम धामी ने कहा – प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ मेहनती लोगों को प्रेरित करता है

उत्तराखंड
सीएम धामी ने कहा – प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ मेहनती लोगों को प्रेरित करता है मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के प्रेरक कार्यों, नवाचारों, स्टार्टअप, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं लोक संस्कृति से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से सामने रखते हैं, जिससे लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को एक मंच प्रदान किया है। इससे देश के कोने-कोने में हो रहे उत्कृष्ट कार्यों को पहचान मिल रही है और ...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 को लोक सुरों की बरसात, 28 को विशाल मिश्रा का लाइव जलवा

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 को लोक सुरों की बरसात, 28 को विशाल मिश्रा का लाइव जलवा

Uncategorized
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 को लोक सुरों की बरसात, 28 को विशाल मिश्रा का लाइव जलवा देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 और 28 अप्रैल को सुर-संगीत की भव्य महफिल सजने जा रही है। 27 अप्रैल को प्रियंका मेहर अपनी मधुर आवाज से उत्तराखण्डी लोक संगीत की छटा बिखेरेंगी। डीजे निक के हाई-वोल्टेज साउंड के साथ धमाकेदार म्यूजिक का ऐसा जबरदस्त संगम होगा, जो हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगा। वहीं 28 अप्रैल की शाम बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा के लाइव कॉन्सर्ट से गुलजार होगी। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर खासा उत्साह और बेसब्री देखी जा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2026 को लेकर जोरशोर से तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। पथरी बाग स्थित विश्ववि...
महाभारत उदाहरण से धामी का वार—कांग्रेस को कौरवों की सोच बताया

महाभारत उदाहरण से धामी का वार—कांग्रेस को कौरवों की सोच बताया

Uncategorized
महाभारत उदाहरण से धामी का वार—कांग्रेस को कौरवों की सोच बताया देहरादून के परेड ग्राउंड से आज एक जोरदार सियासी संदेश निकला, जहां आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने धाकड़ अंदाज में नजर आए। हजारों की संख्या में उमड़ी मातृशक्ति के बीच सीएम धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर सीधा और तीखा हमला बोला, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया।मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में संसद का जिक्र करते हुए कहा कि जब पूरे देश की नजर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर थी, तब कांग्रेस और उसके नेताओं का रवैया महिलाओं के सम्मान के विपरीत था। उन्होंने कहा कि विपक्ष का व्यवहार ऐसा था मानो महिलाओं के अधिकारों पर चोट को भी वह अपनी जीत मान रहे हों। इसी संदर्भ में उन्होंने महाभारत का ...
मुख्यमंत्री  धामी ने कपाट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री  मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री धामी ने कपाट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने कपाट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पहली महाभिषेक पूजा कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों मे...
जिलाधिकारी सविन बसंल बोले—समाज की भागीदारी से ही सुरक्षित होंगे बच्चे

जिलाधिकारी सविन बसंल बोले—समाज की भागीदारी से ही सुरक्षित होंगे बच्चे

उत्तराखंड
जिलाधिकारी सविन बसंल बोले—समाज की भागीदारी से ही सुरक्षित होंगे बच्चे देहरादून दिनांक 22 अपै्रल 2026, (सूवि), जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, उत्तराखंड द्वारा जनपद में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासनगर क्षेत्र के ग्राम छरबा स्थित मदरसा तथा देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चंदन नगर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बाल श्रम, बाल विवाह, बच्चों के प्रति लैंगिक अपराधों से संरक्षण (पोक्सो एक्ट), गुड टच-बैड टच, बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) तथा किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) की भूमिका ए...
मुख्यमंत्री धामी की बैठक में अधिकारियों को साफ संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

मुख्यमंत्री धामी की बैठक में अधिकारियों को साफ संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री धामी की बैठक में अधिकारियों को साफ संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार को चमोली स्थित बीआरओ गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से धाम में चल रहे निर्माण कार्यों, उनकी वर्तमान प्रगति, तकनीकी पहलुओं तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (पीआईयू) योगेश मनराल ने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति, अब तक की उपलब्धियों तथा निर्धारित समयसीमा के सापेक्ष प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जिनमें आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, यात्री सुविधाओं का वि...