Tuesday, October 6News That Matters

Author: admin

वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नई सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी

वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नई सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी

Uncategorized
वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नई सेवा नियमावली-2026 को मंजूरी     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को मंत्रीमण्डल की बैठक एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में आयोजित की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। 1. मंत्रिमंडल ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण तथा नोडल कार्यालय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी, वन संरक्षण, उत्तराखण्ड के कार्यालय में परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) के गठन तथा इसके लिए 06 पदों की स्वीकृति प्रदान की।   2. मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों/कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों/कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रद...
पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

उत्तराखंड
पपट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े चार महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा कर बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का खाका सामने रखा। घोषणाओं में भूमि पट्टों के विनियमितीकरण से लेकर धार्मिक पर्यटन, उच्च शिक्षा और पक्के आवास तक के मुद्दों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही जल्द की जाएगी। इससे लंबे समय से इस व्यवस्था से जुड़े पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। दूसरी बड़ी घोषणा के तहत शारदा कॉरिडोर एवं कैनाल कॉरिडोर के अंतर्गत बनबसा और टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं विस...
मुख्यमंत्री धामी का विजन, विकास के साथ विरासत का संरक्षण; आदर्श चम्पावत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री धामी का विजन, विकास के साथ विरासत का संरक्षण; आदर्श चम्पावत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी का विजन, विकास के साथ विरासत का संरक्षण; आदर्श चम्पावत को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से है। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ विरासत का संरक्षण हो और प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ नई ऊंचाई दी जाए। उन्होंने कहा कि आदर्श चम्पावत के संकल्प के तहत जनपद की धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को आधुनिक विकास से जोड़कर एक प्रभावी विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे थे।     मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अपने आप में अत्यंत ...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के क्षेत्र में श्री गुरु राम राय ग्रुप के कार्यों की भगत सिंह कोश्यारी ने सराहना की।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के क्षेत्र में श्री गुरु राम राय ग्रुप के कार्यों की भगत सिंह कोश्यारी ने सराहना की।

Uncategorized
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के क्षेत्र में श्री गुरु राम राय ग्रुप के कार्यों की भगत सिंह कोश्यारी ने सराहना की   देहरादून। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार को श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उत्तराखण्ड के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं तथा राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर दोनों के बीच विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुरूप भगत सिंह कोश्यारी का स्वागत किया गया। भेंट के दौरान श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री कोश्यारी ने श्री गुरु...
डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल, युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़कर स्थानीय उद्योगों और वैश्विक रोजगार के लिए तैयार करने पर जोर

डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल, युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़कर स्थानीय उद्योगों और वैश्विक रोजगार के लिए तैयार करने पर जोर

Uncategorized
डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल, युवाओं को आधुनिक कौशल से जोड़कर स्थानीय उद्योगों और वैश्विक रोजगार के लिए तैयार करने पर जोर       युवाओं को आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाकर स्थानीय उद्योगों, कंपनियों और वैश्विक रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कवायद तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कौशल विकास योजना की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को केवल परंपरागत प्रशिक्षण तक सीमित न रखकर उन्हें स्टार्टअप और नए जमाने की तकनीकों के लिए तैयार किया जाए।   बैठक में युवाओं के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चयन की उपलब्धि साझा करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि हाल ही में चलाए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए 126 युवाओं ने विदेशों में रोजगार हासिल किया है। इनमें से के...
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि 

रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि 

Uncategorized
रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में शहीद हुए जिन आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हुई हैं, उनकी प्रतिमाएं उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाएंगी। उन्होंने रामपुर तिराहा स्थित राज्य अतिथि गृह के उच्चीकरण, स्मारक परिसर में स्थित पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने तथा संग्रहालय के विस्तार की भी घोषणा की। संग्रहालय में उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों...
सीएम धामी के प्रयासों से जसपुर में शहरी सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, ₹11.14 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

सीएम धामी के प्रयासों से जसपुर में शहरी सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, ₹11.14 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर

Uncategorized
सीएम धामी के प्रयासों से जसपुर में शहरी सुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, ₹11.14 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर     राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के जसपुर क्षेत्र में सीवरेज एवं शहरी अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अमृत-यू 2.0 के यूज्ड वाटर मैनेजमेंट घटक के अंतर्गत जसपुर क्षेत्र के लिए विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की इस स्वीकृति से जसपुर सहित राज्य के शहरी क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गत...
फेफड़ों की सटीक जांच में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, इम्पल्स ऑसिलोमेट्री और बॉडी बॉक्स मशीनें शुरू

फेफड़ों की सटीक जांच में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, इम्पल्स ऑसिलोमेट्री और बॉडी बॉक्स मशीनें शुरू

उत्तराखंड
फेफड़ों की सटीक जांच में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, इम्पल्स ऑसिलोमेट्री और बॉडी बॉक्स मशीनें शुरू     देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। अस्पताल के छाती एवं श्वास रोग विभाग में अत्याधुनिक इम्पल्स ऑसिलोमेट्री तथा बॉडी बॉक्स मशीनों की स्थापना की गई है। इन आधुनिक जांच प्रणालियों के माध्यम से अब फेफड़ों की कार्यक्षमता का अत्यंत सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सकेगा। विशेष बात यह है कि इम्पल्स ऑसिलोमेट्री मशीन के माध्यम से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों, बुजुर्गों तथा ऐसे मरीजों की भी फेफड़ों की जांच संभव होगी, जो सामान्य स्पाइरोमेट्री टेस्ट नहीं करा पाते हैं। इससे अस्थमा, सीओपीडी, एलर्जी, छोटे वायुमार्गों की बीमारी तथा अन्य जटिल श्वास रोगों का शुरुआती चरण में ही सटीक निदान संभव होग...
वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड का कमाल, सानिया-पार्थ ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड का कमाल, सानिया-पार्थ ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Uncategorized
वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड का कमाल, सानिया-पार्थ ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई     चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्तरकाशी की सानिया जोशी ने रिटेल सेल्स तथा देहरादून के पार्थ वोहरा ने औद्योगिक डिजायन तकनीकी कौशल में रजत पदक हासिल किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम एवं कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने दोनों युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विश्व के प्रतिष्ठित कौशल मंच पर उत्तराखण्ड के युवाओं द्वारा देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक अर्जित करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी कौशल विकास एवं उत्कृष्टता की ...
स्वस्थ हृदय के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान, व्यायाम और संतुलित आहार पर दिया जोर

स्वस्थ हृदय के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान, व्यायाम और संतुलित आहार पर दिया जोर

Uncategorized
स्वस्थ हृदय के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का जागरूकता अभियान, व्यायाम और संतुलित आहार पर दिया जोर   देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विभाग की ओर से विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा हृदय रोगों की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा और भावना, द्वितीय स्थान पर सौरभ तथा तृतीय स्थान पर अरचना रहे। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रोफेसर डॉ. तनुज भाटिया ने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनावमुक्त जीवनशैली हृदय रोगो...