Monday, September 21News That Matters

Month: September 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों को नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि की समृद्ध लोक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जा रहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जा रहा

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जा रहा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।   इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आस्था पथ सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही धाम की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं पारंपरिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए। ...
एसजीआरआरयू में 15वें अंतरराष्ट्रीय कृषि, बागवानी एवं वानिकी सम्मेलन में भारत सहित विदेशों से 200 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने लिया हिस्सा

एसजीआरआरयू में 15वें अंतरराष्ट्रीय कृषि, बागवानी एवं वानिकी सम्मेलन में भारत सहित विदेशों से 200 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने लिया हिस्सा

Uncategorized
एसजीआरआरयू में 15वें अंतरराष्ट्रीय कृषि, बागवानी एवं वानिकी सम्मेलन में भारत सहित विदेशों से 200 से अधिक वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने लिया हिस्सा     देहरादून। कृषि केवल अन्न उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आजीविका का आधार है। वहीं बागवानी पोषण, किसानों की आय और विविधीकृत कृषि को मजबूती देती है, जबकि वानिकी पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच इन तीनों क्षेत्रों को तकनीक, अनुसंधान और नवाचार से जोड़ना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। इसी दिशा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (आईसीएआर से मान्यता प्राप्त) की ओर से 15वें अंतरराष्ट्रीय कृषि, बागवानी एवं वा...
नकल के बाद नकली प्रमाणपत्रों पर धामी सरकार का प्रहार, हर आरक्षित प्रमाणपत्र की होगी जांच

नकल के बाद नकली प्रमाणपत्रों पर धामी सरकार का प्रहार, हर आरक्षित प्रमाणपत्र की होगी जांच

उत्तराखंड
नकल के बाद नकली प्रमाणपत्रों पर धामी सरकार का प्रहार, हर आरक्षित प्रमाणपत्र की होगी जांच नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लिए जाने की शिकायत पर, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तरह के प्रकरण में शामिल सभी 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी का लाभ लेने वाले प्रमाणपत्रों की जांच करने का निर्णय लिया है।इन प्रमाण पत्रों की जाँच/सत्यापन के बाद फर्जी प्रमाण पत्र पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।   नीट यू०जी० 2026 की उत्तराखण्ड राज्य केन्द्रीयकृत काउन्सिलिंग में फर्जी प्रमाणपत्र की शुरुआती शिकायत के बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सि...
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं की सोच की सराहना की, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के सुझावों से बढ़ा भरोसा—बोले, सक्षम और जागरूक युवाओं के हाथों में सुरक्षित है उत्तराखंड का भविष्य

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं की सोच की सराहना की, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के सुझावों से बढ़ा भरोसा—बोले, सक्षम और जागरूक युवाओं के हाथों में सुरक्षित है उत्तराखंड का भविष्य

Uncategorized
मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं की सोच की सराहना की, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ के सुझावों से बढ़ा भरोसा—बोले, सक्षम और जागरूक युवाओं के हाथों में सुरक्षित है उत्तराखंड का भविष्य   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को काशीपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके विचार और सुझाव सुने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में 17 विद्यालयों के 1400 से अधिक विद्यार्थियों प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का संकल्प देश के सामने रखा है। इस संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है। उन्ह...
श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया

श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया

उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया   गुरु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था से सराबोर देहरादून का पावन दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज शनिवार को श्री गुरु राम राय जी महाराज के 340वें महानिर्वाण पर्व का साक्षी बना। चारों ओर गूंजते गुरुवाणी के स्वर, गुरु चरणों में नतमस्तक हजारों श्रद्धालु और भक्तिमय वातावरण ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज की समाधि स्थल पर शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की और गुरु कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। महानिर्वाण पर्व के अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर गुरु महिमा का स्मरण किया। उन्होंने संगत को गुरु भक्ति और गुरु कृपा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु ...
बच्चों और स्थानीय लोगों का उत्साह देख दिल जीत गई सीएम धामी की सादगी, रुकवाया काफिला और सबके साथ खिंचवाई तस्वीरें

बच्चों और स्थानीय लोगों का उत्साह देख दिल जीत गई सीएम धामी की सादगी, रुकवाया काफिला और सबके साथ खिंचवाई तस्वीरें

Uncategorized
बच्चों और स्थानीय लोगों का उत्साह देख दिल जीत गई सीएम धामी की सादगी, रुकवाया काफिला और सबके साथ खिंचवाई तस्वीरें   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को मियांवाला, देहरादून में जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। लोगों का उत्साह और आत्मीयता देखकर मुख्यमंत्री श्री धामी ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और स्वयं आमजन के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे और स्थानीय लोग बेहद उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने मुख्यमंत्री से उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने भी सहजता के साथ उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और सेल्फी लीं। इस दौरान मुख्यमंत...
2.67 लाख युवाओं की सोच, 140 चेहरों का विजन और सीएम धामी का सीधा संवाद

2.67 लाख युवाओं की सोच, 140 चेहरों का विजन और सीएम धामी का सीधा संवाद

Uncategorized
2.67 लाख युवाओं की सोच, 140 चेहरों का विजन और सीएम धामी का सीधा संवाद     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 छात्र-छात्राओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों, सुझावों और भविष्य के उत्तराखण्ड को लेकर उनके विजन को जाना। उन्होंने कहा कि युवाओं से प्राप्त उपयोगी और व्यावहारिक सुझावों को राज्य सरकार की योजनाओं और नीति-निर्धारण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को भविष...
एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Uncategorized
एआई और सतत विकास पर वैश्विक मंथन का मंच बना श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार     देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से शुक्रवार को “एआई इनेबल्ड गवर्नेंस एण्ड सस्टेनेबल डेवलपमेंट” विषय पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज ऑडिटोरियम में आयोजित कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते प्रभाव, बेहतर गवर्नेंस और सतत विकास की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञों ने कहा कि एआई के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सकता है, लेकिन तकनीकी विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान और मानवीय मूल्यों को भी संरक्षित रखन...
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड

Uncategorized
    मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा उत्तराखण्ड     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित टीमें चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर उनकी विस्तृत GPS/GIS मैपिंग करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक एवं ट्रेकिंग पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ एवं कम प्रसिद्ध ट्रेक रूट्स को सुव्यवस्थित रूप से पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस पहल से ट्...