उत्तराखंड : चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर सेनर गाड़ में बना पुल टूटा ओर नदी में समाई पोकलैंड ।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम सड़क पर सेनर गाड़ बना पुल सोमवार को टूट गया। ओर ये हादसा उस समय हुआ जब पुल से पोकलैंड मशीन से लदा ट्राला गुजर रहा था। ट्राले में लदी पोकलैंड मशीन नदी में समा गई। इस हादसे में ट्राला चालक और पोकलैंड ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर है कि
मशीन सड़क निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी। ट्राला वाहन संख्या यूके 04 सीबी 5138 के पुल से चढ़ते ही वो सेनर गाड़ में समा गया।

फिर इस हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्राला चालक गोवर्धन सिंह निवासी लमगड़ा अल्मोड़ा और पोकलैंड ऑपरेटर लखविन्दर सिंह निवासी पंजाब को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना है कि दोनों घायलों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
बल अब पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क कटा
सेनरगाड़ में पुल के टूटने से चीन सीमा से संपर्क टूट गया है। सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इसी रास्ते से भारतीय जवानों को रसद और खाद्य सामग्री पहुंचा जाती है।
