Tuesday, February 4News That Matters

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने गरीब छात्रों को किया अध्ययन सामाग्री का वितरण

द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने गरीब छात्रों को किया अध्ययन सामाग्री का वितरण

 

 

यमकेश्वर विधानसभा के अन्तर्गत विकासखण्ड द्वारीखाल में प्रमुख  महेन्‍द्र सिंह राणा द्वारा मेधावी निर्धन छात्रों को अध्ययन सामाग्री का वितरण प्रथम सत्र में दिनांक 31.08.2021 से 04.09.2021 तक किया गया जिसमें अभी तक 182 छात्र/छात्राओं को 2 जोड़ी ड्र 50 छात्रों को बैग पेन एवं उनकी पूरे वर्ष की फीस दी गई है। आज दिनांक 04.09.2021 प्रमुख जी द्वारा उ0मा0वि0 रैंस एवं रा0इ0का0 सिलोगी में अध्ययन सामाग्री दी गई।

 

 

जिससे इस विधानसभा के गरीब छात्र/छात्रायें पढा़ई से वंचित न होेना पड़े, आगे कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय सत्र में दिनांक 14-09-2021 से अन्‍य शेष निर्धन छात्र/छात्राओं को अध्ययन सम्बन्धी सामाग्री का वितरण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रमुख जी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को डायरी एवं पेन भेंट स्वरूप प्रदान किया जा रहा। प्रमुख जी द्वारा बताया गया कि यह उनका एक छोटा सा प्रयास है,

 

 

भविष्य में कई ऐसी योजनायें जो वे यमकेश्‍वर विधान सभा क्षेत्र के लिए करना चाहते हैं उसकी रूप रेखा उनके मस्तिष्‍क में है जो कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। मैं पुनः आप सभी विद्यालय के समस्त अध्यापक स्टॉफ छात्रों एवं अभिभावकों को दिल से धन्यवाद करता हूॅ। इस अवसर पर उ0म0वि0 रैंस के प्रधानाचार्य  गजपाल सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य  सुखवीर सिंह जी, प्रधान  विकास विंजोला जी,  इन्द्रमणि विंजोला पूर्व प्रधान जी,  मंगतराम कुकरेती पूर्व कनिष्ठ प्रमुख, महावीर सिंह जी नैल,  जयभारत सिंह बिष्ट जी ग्राम नैल,  इन्दु देवी ग्राम नैल,  रामनाथ विंजोला पूर्व ए0डी0ओ0 कोपरेटिव ग्राम नैल,  निशा देवी ग्राम नैल,  आरती देवी एस0एम0सी0 अध्यक्ष,  सीमा देवी पी0टी0ए0 अध्यक्ष कोठार,  अर्जुन सिंह जी प्रधान संगठन अध्यक्ष,  ध्यान सिंह जी प्रधान परसूली, छवि भाई जी कीर्तिखाल,  दशरथ सिंह जी सिमल्या,  उषा देवी दसमरी,  सुरेन्द्र सिंह दाबड आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *