Sunday, November 1News That Matters

Tag: उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की कही बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की कही बात

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की कही बात पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव एवं सुझाव जाने। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। मेडिकल कॉलेज के संचालन से पिथौरागढ़ सहित आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी और स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ...
जनता का स्नेह और विकास की सौगात, पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने ₹284 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को दी गति

जनता का स्नेह और विकास की सौगात, पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने ₹284 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को दी गति

उत्तराखंड
जनता का स्नेह और विकास की सौगात, पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने ₹284 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को दी गति पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर रविवार को जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह हुए आत्मीय स्वागत और जनता के अपार स्नेह से मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री श्री धामी के प्रति विशेष रूप से युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं मातृशक्ति और बुजुर्गों ने भी मुख्यमंत्री को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए ...
आदि कैलाश में बढ़ा पर्यटन का आकर्षण, इनर लाइन परमिट में वृद्धि से सीमांत क्षेत्र को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री

आदि कैलाश में बढ़ा पर्यटन का आकर्षण, इनर लाइन परमिट में वृद्धि से सीमांत क्षेत्र को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
आदि कैलाश में बढ़ा पर्यटन का आकर्षण, इनर लाइन परमिट में वृद्धि से सीमांत क्षेत्र को मिली नई पहचान: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जनपद पिथौरागढ़ के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 70 किलोमीटर और 42 किलोमीटर की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया तथा देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे धावकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विशिष्ट परंपराओं की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन केवल एक मैराथन नहीं, बल्कि साहस, संकल्प, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति की परीक्षा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कठिन रास्तों, विषम मौसम और सीमित ऑक्सीजन के बीच इस प्र...
पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

पट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज

उत्तराखंड
पपट्टों का समाधान, धार्मिक विरासत का संरक्षण, शिक्षा का विस्तार और पक्के आवास—बनबसा-टनकपुर के लिए धामी का बड़ा पैकेज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े चार महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा कर बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का खाका सामने रखा। घोषणाओं में भूमि पट्टों के विनियमितीकरण से लेकर धार्मिक पर्यटन, उच्च शिक्षा और पक्के आवास तक के मुद्दों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश में श्रेणी-1 ‘ख’ के पट्टे एवं तराई-भाभर स्टेट के पट्टे की भूमि के पट्टेदारों के विनियमितीकरण की कार्यवाही जल्द की जाएगी। इससे लंबे समय से इस व्यवस्था से जुड़े पट्टेदारों को राहत मिलने की उम्मीद है। दूसरी बड़ी घोषणा के तहत शारदा कॉरिडोर एवं कैनाल कॉरिडोर के अंतर्गत बनबसा और टनकपुर के प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण एवं विस...
मुश्किल में उत्तराखंड के मेहमान, मदद के लिए आगे आए धामी… 8 हेलीकॉप्टर तैनात

मुश्किल में उत्तराखंड के मेहमान, मदद के लिए आगे आए धामी… 8 हेलीकॉप्टर तैनात

उत्तराखंड
मुश्किल में उत्तराखंड के मेहमान, मदद के लिए आगे आए धामी… 8 हेलीकॉप्टर तैनात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, आईटी पार्क पहुंचे और प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग के दौरान फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के लिए संचालित राहत एवं बचाव अभियान की स्वयं समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन जानकारी ली और फंसे हुए प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।     मुख्यमंत्री ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनपदों में फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स की संख्या, उनके वर्तमान लोकेशन, अब तक किए गए रेस्क्यू तथा शेष लोगों को सुरक्षित निका...
44% रिवर्स माइग्रेशन से मजबूत हुआ धामी का दावा, बोले- पहाड़ में ही बन रहे रोजगार के अवसर

44% रिवर्स माइग्रेशन से मजबूत हुआ धामी का दावा, बोले- पहाड़ में ही बन रहे रोजगार के अवसर

उत्तराखंड
44% रिवर्स माइग्रेशन से मजबूत हुआ धामी का दावा, बोले- पहाड़ में ही बन रहे रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों एवं विचारकों के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए वे सभी धन्यवाद के पात्र हैं।   मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण राज्य है, जो हमें विरासत में मिला है। राज्य सरकार ने विकास को गति देने के लिए बजट को बढ़ाकर एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये तक किया है। उन्होंने कहा कि रिवर्स पलायन की दिशा में अभी विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। ‘पहाड़ का पानी और...
SIR पर राहुल गांधी के नैरेटिव को सीएम धामी ने तथ्यों से घेरा, बोले—राजनीतिक सवालों का स्वागत, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप प्रमाणों के साथ हों

SIR पर राहुल गांधी के नैरेटिव को सीएम धामी ने तथ्यों से घेरा, बोले—राजनीतिक सवालों का स्वागत, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप प्रमाणों के साथ हों

उत्तराखंड
SIR पर राहुल गांधी के नैरेटिव को सीएम धामी ने तथ्यों से घेरा, बोले—राजनीतिक सवालों का स्वागत, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप प्रमाणों के साथ हों देहरादून। SIR के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रुख को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है, लेकिन चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते समय तथ्यों और प्रमाणों को सामने रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि SIR को लेकर जिस तरह का नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास किया गया, उससे लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचन आयोग का आधिकारिक रिकॉर्ड सामने है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि SIR से संबंधित निर्णय पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत मंजूरी से लिए गए थे। धामी ने ...
कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी

कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी

उत्तराखंड
कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितम्बर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस पहल में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।   कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन पर चर्चा हुई। कार्य समूहों ने शोध क्षमता बढ़ाने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान साझा करने, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप जैसे विषयों पर विचार किया। डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध और प्रकाशन की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की।   एसजी...
धामी बोले—नशामुक्त पंजाब केवल अभियान नहीं, युवा पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है

धामी बोले—नशामुक्त पंजाब केवल अभियान नहीं, युवा पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है

उत्तराखंड
धामी बोले—नशामुक्त पंजाब केवल अभियान नहीं, युवा पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है होशियारपुर/मुकेरियां, 26 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत पंजाब में अपनी तीसरी जनसभा के रूप में होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां (नंगला बिहाल) में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक दल या सरकार की नहीं, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की लड़ाई है। ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाकर इसे व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। यह यात्रा राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से नशे पर अंकुश लगाने और प्रदेश ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना और स्थानीय रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का रविवार को समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।   मुख्यमंत्री ने इससे पहले बामणी गांव पहुंचकर नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित उत्सव में ग्रामीणों के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने ग्रामीणों को नंदा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए देवभूमि की समृद्ध लोक...