Sunday, September 27News That Matters

कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी

कैंसर उपचार और शोध में नई पहचान बना रहा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, यूरोपीय पहल में विशेषज्ञ की भागीदारी

देहरादून:

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग ने 24–25 सितम्बर 2026 को बेल्जियम के गेन्ट में आयोजित COST Action DISSECT की बैठक एवं शोध कार्यशाला में भाग लिया। इस पहल में विभिन्न देशों के विशेषज्ञ कैंसर सर्जरी, विशेषज्ञ प्रशिक्षण और शोध में मौजूद असमानताओं को दूर करने के उपायों पर काम कर रहे हैं।

 

कार्यशाला में सिस्टेमैटिक रिव्यू, मेटा-विश्लेषण और शोध प्रमाणों की गुणवत्ता के आकलन पर चर्चा हुई। कार्य समूहों ने शोध क्षमता बढ़ाने, विभिन्न विशेषज्ञताओं के बीच ज्ञान साझा करने, नवाचार और सर्जिकल मेंटरशिप जैसे विषयों पर विचार किया। डॉ. पंकज गर्ग ने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संयुक्त शोध और प्रकाशन की सम्भावनाओं पर भी चर्चा की।

 

एसजीआरआर के चेयरमैन श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पहलों में एसजीआरआर की भागीदारी भारत और विदेश में कैंसर शोध को आगे बढ़ाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस बैठक से भारत और यूरोप के बीच अकादमिक सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *