Monday, October 26News That Matters

जनता का स्नेह और विकास की सौगात, पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने ₹284 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को दी गति

जनता का स्नेह और विकास की सौगात, पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने ₹284 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को दी गति

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के पिथौरागढ़ आगमन पर रविवार को जनसमर्थन और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, बुजुर्ग, मातृशक्ति और युवा पहुंचे। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने और उनका अभिनंदन करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह हुए आत्मीय स्वागत और जनता के अपार स्नेह से मुख्यमंत्री भी अभिभूत नजर आए।

मुख्यमंत्री श्री धामी के प्रति विशेष रूप से युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं मातृशक्ति और बुजुर्गों ने भी मुख्यमंत्री को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता से मिला यह अपार प्रेम और आशीर्वाद उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का श्रवण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ₹284 करोड़ से अधिक की लागत वाली 67 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और स्थानीय नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सड़क, कनेक्टिविटी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार सीमांत जनपदों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज पिथौरागढ़ में सड़क एवं हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। पर्यटन और साहसिक पर्यटन की नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से सीमांत जनपदों को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने पिथौरागढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, माननीय विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक श्री फकीर राम टम्टा, जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी, जिला प्रभारी श्री निर्मल मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *