Saturday, June 28News That Matters

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित  को ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित  अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति  मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि  अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।

 


 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को  अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून  आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने  अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।

इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून  आर. राजेश कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *