चंपावत उपचुनाव:CM पुष्कर सिंह धामी के लिए आधी कैबिनेट ने प्रचार का मोर्चा संभाला,


चंपावत उपचुनाव के साथ ही भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक पार्टियां भी एक्टिव हो गईं हैं।
चम्पावत विधानसभा के पहाड़ और मैदानी क्षेत्र में धामी की आधी कैबिनेट ने उपचुनाव का मोर्चा संभाला है। इसके अलावा चार विधायक 15 दिनों से दुर्गम इलाकों में डटे हुए हैं।
बता दे कि शहर से लेकर दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर मंत्री और विधायक सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। धामी के मंत्रिमंडल में शामिल काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा, चंदन राम दास, रेखा आर्य और गणेश जोशी लोगों के बीच जाकर मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
ओर मंत्री सीएम धामी के पक्ष में आगामी 31 मई को मतदान करने की अपील कर रहे हैं। रेखा आर्य क्षेत्र में सुबह से शाम तक लोगों के बीच जाकर जनता का रूझान जान रही है। इसके अलावा विधायक राम सिंह कैड़ा, सुरेश गड़िया, फकीर राम टम्टा और शिव अरोड़ा दुर्गम इलाकों में जाकर प्रचार कर रहे हैं।
सीएम के उपचुनाव को लेकर प्रदेश संगठन के नेताओं ने चम्पावत में दो सप्ताह से डेरा जमाया है। कुछ जिला मुख्यालय में हैं तो कुछ मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में। प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा जहां टनकपुर में बूथों पर जाकर चुनाव के परिणामों की समीक्षा कर रही हैं तो वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रभारी कैलाश शर्मा चम्पावत से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
बताया जा रहा है इसके बाद दो दौरे 25 और 27 मई को मैदानी क्षेत्र में होंगे। मंगलवार को सीएम की पत्नी गीता धामी ने अमोड़ी में जनसंपर्क किया

 

मंत्री जोशी और यतिश्वरानंद ने किया जनसंपर्क
उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और हरिद्वार ग्रामीण के पूर्व विधायक स्वामी यतिश्वरानंद ने मंगलवार को बनबसा में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की। उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ आम जनता से कहा कि चम्पावत के विकास के लिए सीएम धामी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने इसके बाद बनबसा में डोर-टू-डोर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। यहां गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, पुष्कर कापड़ी, गोविंद बल्लभ, भोपाल दत्त आदि रहे।

CHAR-DHAM_YATRA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here