राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के समर्थन में रामनगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी साथ थे। उत्तराखंड में भाजपा के स्टार प्रचारकों का तांता लगा है। मोदी, शाह, राजनाथ से लेकर स्मृति ईरानी व वीके सिंह प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान व अनिल बलूनी ने हरीश रावत पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने भाजपा सरकार की राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। सभा को संबोधित करते हुए बलूनी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को घेरा। कहा हरीश रावत देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलना चाहते हैं। क्या ऐसे दिन उत्तराखंड के आ गए। हरीश रावत रामनगर से लालकुआं भाग गए। हम बताते की मुस्लिम यूनिवर्सटी कैसे खुलती है। जुमे की छुट्टी भी हरीश रावत ने दी थी। हमें ऐसी सरकार चाहिए जो होली, दीवाली व इगास की छुट्टी करने के साथ ही उत्तराखंड के विकास की बात करे।

 

हरीश रावत की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिन्होंने उत्तराखंड बनने का विरोध किया। वह आज यहां सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा कि अगला दशक उत्तराखंड का होगा। राज्य में रोजगार बढ़ाया जाएगा। कहा कार्बेट विश्वप्रसिद्ध है। पर्यटन से लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

बताते चलें कि शाम साढ़े तीन बजे बलूनी हेलीकॉप्टर से डिग्री कालेज के खेल मैदान में पहुंचे। यहां एकत्रित कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद लखनपुर चौराहे से सैकड़ों समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ बलूनी ने मोहल्ला शांतिकुंज, इंद्रा कालोनी में जनसंपर्क कर भाजपा के लिए वोट मांगें। इसके बाद लखनपुर सब्जी मंडी के समीप बलूनी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here