Thursday, April 2News That Matters

Author: admin

सेंट जोसेफ एकेडमी में प्रोफेसर डाॅ तनुज भााटिया बच्चों से हुए रूबरू

सेंट जोसेफ एकेडमी में प्रोफेसर डाॅ तनुज भााटिया बच्चों से हुए रूबरू

उत्तराखंड, देहरादून
सेंट जोसेफ एकेडमी में प्रोफेसर डाॅ तनुज भााटिया बच्चों से हुए रूबरू । डाॅ तनुज भाटिया ने स्कूली बच्चों को जानकारी दी कि हार्ट अटैक की इमरजेंसी दौरान कैसे सीपीआर देकर मरीज़ को मेडिकल हेल्प दी जा सकती है। श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से सेंट जोसेफ एकेडमी के छात्र-छात्राओं को कार्डियक डेथ से बचाव को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया   श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से सेंट जोसेफ एकेडमी के छात्र-छात्राओं को कार्डियक डेथ से बचाव को लेकर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। रिवाइव हार्ट फाउंडेशन के स्टेट कॉर्डिनेटर व श्रीमहंत इंदिरेश हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ. तनुज भाटिया ने हार्ट अटैक और कॉर्डियक अरेस्ट के कारणों, लक्षणों, बचाव के उपायों व कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में दिए जा सकने वाले प्राणरक्षक प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डाॅ...
कम्परियों के 25 वाहन खराब पाए जाने पर एक सप्ताह की दी डेइडलाइन

कम्परियों के 25 वाहन खराब पाए जाने पर एक सप्ताह की दी डेइडलाइन

उत्तराखंड
कम्परियों के 25 वाहन खराब पाए जाने पर एक सप्ताह की दी डेइडलाइन   देहरादून दिनांक 25 सितम्बर 2024, (जि.सू का), जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सफाई कम्पनियों की लापरवाही पर लगातार कार्रवाई और नोटिस जारी करने का नतीजा यह हुआ कि आज कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को देहरादून में डीएम के समक्ष उपस्थित होना पड़ा। जिलाधिकारी ने कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी। कहा कि अपने वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्कीकरण की योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में उनके कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी ठीक कर संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक 2 दिन में एक कूड़ा डम्पिंग पॉइन्ट को साफ किया जाए। ----0--- कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून...
बलूनी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा सीट को सर्वोच्चतम सीट बनाएंगे। जो वादे चुनाव में किए गए थे, उन्हें हाल में पूरा किया जाएगा   

बलूनी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा सीट को सर्वोच्चतम सीट बनाएंगे। जो वादे चुनाव में किए गए थे, उन्हें हाल में पूरा किया जाएगा  

उत्तराखंड
  बलूनी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा सीट को सर्वोच्चतम सीट बनाएंगे। जो वादे चुनाव में किए गए थे, उन्हें हाल में पूरा किया जाएगा   अगली बरसात में धनगढ़ी पनोद नाले के पुल से होकर गुजरेंगे लोग: अनिल बलूनी पौड़ी सांसद अनिल बलूनी ने बुधवार को धनगढ़ी और पनोद नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दावा किया कि अगली बरसात में लोग धनगढ़ी और पनोद नाले पर पुल से आवाजाही करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों के वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर चिंता जताए जाने पर उन्होंने कहा सूर्यअस्त होने तक पुल निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी बुधवार दोपहर बाद धनगढ़ी और पनोद नाले पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी...
मुख्यमंत्री धामी द्वारा यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को निशुल्क हेली सेवा देकर केदारनाथ पहुंचाने का प्रयास बेहद सराहनीय था   

मुख्यमंत्री धामी द्वारा यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को निशुल्क हेली सेवा देकर केदारनाथ पहुंचाने का प्रयास बेहद सराहनीय था  

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी द्वारा यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने एवं व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को निशुल्क हेली सेवा देकर केदारनाथ पहुंचाने का प्रयास बेहद सराहनीय था केदार घाटी में मौसम साफ होने के बाद श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जहां पिछले दिनों बरसात कम होने के बाद चार से पांच हजार यात्री ही बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे थे अब पिछले दो दिनों से लगातार 11 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन दर्शनों को पहुंच रहे हैं। मंगलवार शाम को दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 370 पहुंच गई है। मानसून सीजन समाप्ति की ओर है, पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ होने के साथ ही श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने भी तेज गति पकड़ ली है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में बाबाu केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले वर्...
आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट

आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट

उत्तराखंड, देहरादून
आज बुधवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल मिला था डीएम देहरादून से क्या कुछ रहा खास एक रिपोर्ट     जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनमानस एवं व्यापरियों की सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापरियों की लम्बे समय से पल्टन बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने की आ रही मांग पर जिलाधिकारी ने त्वरित स्वीकृति प्रदान करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा तथा अन्टाईड फंड से धनराशि प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मोटरसाईकिल से शहर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पल्टन बाजार का भी निरीक्षण किया गया था, तथा सीएनआई चौक के पास पिंक बूथ स्थापित करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक नगर को दिए गए थे, जिसके लिए जिलाधिकारी ने लगभग 1.37 लाख की धनराशि स्वीकृत पूर्व में ही कर दी गई है। अब पिंक बूथ के बाद सीसीटीवी से लैस हो जाएगा पल्टन बाजार।...
शैक्षिक भ्रमण के लिये हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन : धन सिंह रावत

शैक्षिक भ्रमण के लिये हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन : धन सिंह रावत

उत्तराखंड
शैक्षिक भ्रमण के लिये हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन : धन सिंह रावत   देहरादून, 25 सितम्बर 2024 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार ने 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दे दी है। जिसका शासन स्तर से शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं देशभर के विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये राज्य सरकार ने कई कदम उठाये हैं। जिसमें भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम भी शामिल है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मकसद छात्र-छात्राओं को देश की विविधता,...
द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी   

द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  

उत्तराखंड, देहरादून
द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राष्ट्रीय सगोष्ठी में संबंधित बिन्दुओं पर होने वाली चर्चा के सकारात्मक परिणाम कालान्तर में निकलेंगे : जोशी देहरादून, 25 सितंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज आईएसबीटी में द इंस्टीट्‌यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के उत्तराखंड राज्य के देहरादून केंद्र द्वारा, "नेशनल कन्वेन्शन ऑफ मरीन इंजीनियर्स एंड नेशनल सेमिनार ऑन मैरीटाइम एक्सेलेन्स थू डिजिटल इंटीग्रेशन" विषय पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), के उत्तराखण्ड स्टेट सेन्टर देहरादून द्वारा एक पत्रिका का विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ अभियंताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचारमुक्त शासन की मुहिम रिश्वतखोरों के लिए काल साबित हो रही है पेश है एक रिपोर्ट   

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचारमुक्त शासन की मुहिम रिश्वतखोरों के लिए काल साबित हो रही है पेश है एक रिपोर्ट  

Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचारमुक्त शासन की मुहिम रिश्वतखोरों के लिए काल साबित हो रही है पेश है एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचारमुक्त शासन की मुहिम रिश्वतखोरों के लिए काल साबित हो रही है। महज तीन साल से कम समय में विजिलेंस ने रिकॉर्ड 57 ट्रैप कर 68 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है। भ्रष्टाचारियों पर यह कार्रवाई 'भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064' की लांचिंग के बाद तेजी से हुई है। एप पर अब तक करीब 973 विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतों दर्ज हुई हैं। इनमें से भ्रष्टाचार से जुड़ी 38 शिकायतों पर विजिलेंस जांच गतिमान है। जबकि नॉन विजिलेंस से जुड़ी शिकायतें सम्बन्धित विभागों को भेजी गई हैं। देवभूमि को भ्रष्टाचार के दानवों से मुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार सख्त प्रशासक की भूमिका में कार्य कर रही है। खासकर मुख्यमंत्री धामी का साफ संदेश है कि भ्रष्टा...
सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत   

सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत  

उत्तराखंड, देहरादून
सूबे में चिकित्सा सेवाओं का होगा विस्तारः डॉ. धन सिंह रावत प्रस्तावित उप जिला चिकित्सालयों की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश मंत्री धन सिंह रावत ने कहा , एएनएम, सीएचओ व नर्सिंग अधिकारी भरे जायेंगे शत-प्रतिशत पद सूबे में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों व यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ेगा। जिन ब्लॉकों में चिकित्सालयों को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जाना है, उनकी डीपीआर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं ताकि निर्माण कार्यों को समय पर शुरू किया जा सके। इसके अलावा विभाग में एएनएम, सीएचओ तथा नर्सिंग अधिकारियों के शत-प्रतिशत पदों को शीघ्र भरा जायेगा। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ल...
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें

उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित जनपदों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं। राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं। सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें। जो कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए। जो सड़कें अभी बंद हैं, उन्हें यथाशीघ्र सुचारू किया जाए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सड़कों के स्थाई ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सभी स्थितियां सामान्य बनाई जाए...