पहली बार करने जा रहे हैं हिमालयी ट्रेक? ‘GoAdven India’ के साथ ऐसे करें शुरुआत
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर पहाड़ों की शांत वादियों में चलना हर किसी का सपना होता है। लेकिन पहली बार ट्रेकिंग (First-time Trekking) करने वाले लोगों के मन में कई सवाल होते हैं—फिटनेस कैसी होनी चाहिए, क्या गियर्स चाहिए और कौन सा रास्ता सही रहेगा। उत्तराखंड के जाने-माने एडवेंचर ग्रुप GoAdven India ने अपनी व्यवस्थित गाइडिंग और ओरिएंटेशन प्रोग्राम्स से बिगिनर्स के लिए पहाड़ों की चढ़ाई को बेहद आसान और सुरक्षित बना दिया है।
प्रोफेशनल ओरिएंटेशन और ग्राउंड सपोर्ट
देहरादून हेड ऑफिस से प्री-ट्रेक गाइडेंस देने के बाद, चमोली जिले के लोहाजंग स्थित ब्रांच ऑफिस में ट्रेकर्स को जमीनी परिस्थितियों से रूबरू कराया जाता है। लोहाजंग जो कि Brahmatal Trek और Roopkund Trek का शुरुआती बिंदु है, वहां से कंपनी के गाइड हर ट्रेकर के फिटनेस लेवल और गियर्स की गहन जांच करते हैं।
"सही तैयारी ही सफल ट्रेक ...








