ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक
ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी में उत्कृष्ट सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. पंकज गर्ग बने ABSI के शिक्षा निदेशक
एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचितदेहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र, कार्यकाल 2026–2028 निर्वाचित किया गया है।यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में डॉ. गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है। इस पद पर रहते हुए वे उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्तन कैंसर उपचार को मजबूत करने में योगदान देंगे।श्री महंत इंदिरेश...









