राणा दंपति ने अपने-अपने ब्लॉक में वृक्षारोपण कर दिया संदेश, वृक्ष को बचाने के लिए नहीं बल्कि स्वयं को बचाने के लिए लगाने होंगे वृक्ष … पर्यावरण का संरक्षण है जरूरी
उत्तराखण्ड़ के लोकपर्व हरेला दिवस के अवसर पर विकास खण्ड़ कल्जीखाल के ग्राम दिवई में प्रमुख बीना राणा ने फलदार पौधों का रोपण कर हरेला कार्यक्रम का शुभारम्भ किया उनका दिवई ग्राम पहुंचने पर प्रधान ग्राम पंचायत दिवई अनीता देवी एवं ग्राम वासियों ने ढोल-दमाऊ एवं फूल मालाओं से प्रमुख का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख बीना राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
आयोजित कार्यक्रम में ग्राम वासियों एवं जन प्रतिनिधियों ने 300 फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपने सम्बोधन में प्रमुख ने कहा कि हमें प्रकृति पर्यावरण संरक्षण एवं सम्वर्द्वन के लिये पेड़ लगाने चाहिये। इस बार विकास खण्ड़ में एक सप्ताह में 50000 फलदार पौध लगाने का लक्ष्य रखा है जिससे आम आदमी की आय में वृद्धि हो सके तथा हमारे युवाओं के लिये रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके।
वही लंगूरी ग्राम पंचायत में आयोजित लो...









