धामी नहीं धामी का काम बोलता है: आज जिसे देखो वह कह रहा है धन्यवाद धामी जी.. नकल विरोधी कानून ना होता तो.. अपना बच्चा सरकारी नौकरी में ना निकलता….. अभी तो शुरुआत है.. बिना ब्रेक के पूरी पिक्चर बाकी है…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून बना कर पूरे देश में सुर्खियां बटोरी हैं कई राज्य के मुख्यमंत्री धामी के बनाए नकल विरोधी कानून का ड्राफ्ट देख रहे हैं.. और अपने यहां भी लागू करने का विचार बना रहे हैं ....
हम जानते ही हैं कि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में साल 2014-15 से लगातार... भर्ती घोटाले हो रहे थे ... समय-समय पर.. शिकायत भी मिलती रही थी
उस दौरान की सरकारों और मुख्यमंत्रियों ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर अपना पल्ला झाड़ लिया.... जिसका परिणाम यह रहा कि उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ लगातार .. धोखा होता आया....
मुख्यमंत्री धामी इन प्रकरणों की सच्चाई में गए... ओर एसआईटी जांच के आदेश दें डालें ... बस फिर क्या था... एक के बाद एक सारे भर्ती घोटाले... सामने उजागर होने लगे .. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले.. सलाखों के अंदर पहुंचने लगे......









