विश्व संगीत दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन
विश्व संगीत दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन
देहरादून।
विश्व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंसेज के तत्वावधान में ‘कल्याण अंग-एक संगीतिक विश्लेषण’ विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगीत विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की सहायक प्रोफेसर डॉ. ऋचा वर्मा विशिष्ट वक्ता के तौर पर मौजूद रहीं।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवीर दीवान एवं कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई। संगीत विभाग की समन्वयक डॉ. प्रिया पांडे ने बताया कि विश्व संगीत दिवस दुनि...








