श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत रवाना। 22 मई को खुल रहे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) श्री गुरमीत सिंह मत्था टेकने के बाद कीर्तन में शामिल हुए।
उत्तराखंड, ऋषिकेश, कोटद्वार, खबर सचिवालय से, चमोली, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पहाड़ की बात, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार
श्री हेमकुंड साहिब के लिए गुरुद्वारा ऋषिकेश से संगत रवाना।*
*22 मई को खुल रहे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट।*
*राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) श्री गुरमीत सिंह मत्था टेकने के बाद कीर्तन में शामिल हुए।*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए और गुरूद्वारा में मत्था टेका।*
ऋषिकेश 19 मई।
श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। आज ऋषिकेश स्थित गुरूद्वारा से हेमकुंड साहिब के लिए संगतो को रवाना किया गया। गुरूद्वारा परिसर ऋषिकेश में यात्रियों के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) श्री गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेका और गुरूवाणी पाठ में शामिल हुए।
लक्ष्मण झूला रोड पर स्थित हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने अतिथियों का स्वागत...









