Friday, April 3News That Matters

Author: admin

मुख्यमंत्री से मिले प्रधानमंत्री के सलाहकार  भाष्कर खुल्बे,केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में की चर्चा

मुख्यमंत्री से मिले प्रधानमंत्री के सलाहकार  भाष्कर खुल्बे,केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में की चर्चा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
*मुख्यमंत्री से मिले प्रधानमंत्री के सलाहकार  भाष्कर खुल्बे।* *केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान के सम्बन्ध में की चर्चा।* *पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप हो ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के स्टेशन।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार  भाष्कर खुल्बे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों तथा बद्रीनाथ के सौन्दर्यीकरण से सम्बन्धित मास्टर प्लान पर चर्चा की। श्री खुल्बे ने मुख्यमंत्री से ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन के अन्तर्गत निर्मित होने वाले स्टेशनों को पर्वतीय शिल्प कला के अनुरूप बनाये जाने की बात कही, उन्होंने कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्र के शिल्पियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून ...
पिथौरागढ़: साढ़े चार वर्षीय  बच्ची से दुष्कर्म में सौतेले भाई को फांसी की सजा

पिथौरागढ़: साढ़े चार वर्षीय  बच्ची से दुष्कर्म में सौतेले भाई को फांसी की सजा

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, खबर अपराध जगत से, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़:  साढ़े चार वर्षीय  बच्ची से दुष्कर्म में सौतेले भाई को फांसी की सजा पिथौरागढ़ जिला सत्र न्यायालय ने बड़ा व अहम फैसला लेते हुए पोक्सो एक्ट के तहत, एक अभियुक्त को फांसी की सजा सुनाई है। दरअसल जनक बहादुर नाम का युवक अपनी ही साढ़े चार वर्षीय सौतेली बहन के साथ कई महीनों से शारीरिक उत्पीडन कर रहा था। किसी तरह मामला पुलिस तक पहुँच गया। बच्ची से पूछताछ व जांच किये जाने के बाद शारीरिक शोषण की पुष्टि हुई। और युवक को 3 अप्रैल 2021 को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। बच्ची की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता प्रमोद पंत ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पोक्सो एक्ट के तहत ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जनपद पिथौरागढ़ में यह पहला मामला है जिसमे बच्ची के साथ हुई इस तरह की घटना में फांसी की सजा सुनाई गई है। ये था मामला नेपाल में माता-पिता की मौत के बाद पीड़ित बच्ची नगर के जाजर...
मुख्यमंत्री ने किया अन्तराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारम्भ,उद्योगों के साथ उद्यान एवं बागवानी के विकास के लिये भी बनायी जायेगी नीतियां

मुख्यमंत्री ने किया अन्तराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारम्भ,उद्योगों के साथ उद्यान एवं बागवानी के विकास के लिये भी बनायी जायेगी नीतियां

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
• *मुख्यमंत्री ने किया अन्तराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारम्भ।* • *प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये एप्पल मिशन की धनराशि दुगुनी किये जाने की घोषणा की।* • *कोरोना काल में औद्यानिकी के विकास से जुड़े कार्मिकों को भी दी जायेगी प्रोत्साहन राशि।* • *उद्योगों के साथ उद्यान एवं बागवानी के विकास के लिये भी बनायी जायेगी नीतियां।* • *राज्य की भौगोलिक परिस्थिति के अनुकूल बागवानी एवं कृषि के विकास हेतु कृषि वैज्ञानिकों से की अनुसंधान की अपेक्षा।* • *नये उद्यानों की स्थापना तथा बेहतर प्रबन्धन पर दिया जाय ध्यान।* मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय एप्पल महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदेश में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने तथा राज्य के सेब को पहचान दिलाने के लिये एप्पल मिशन को दी जाने वाली धनराशि दुगनी किये जाने की ...
देहरादून: में वन विभाग और संचार कंपनियों की आज  संयुक्त बैठक ली लोकप्रिय सांसद बलूनी ने , डाटकाली से मोहंड के बीच अब  जल्द बजने वाली है  मोबाइल की घंटी

देहरादून: में वन विभाग और संचार कंपनियों की आज संयुक्त बैठक ली लोकप्रिय सांसद बलूनी ने , डाटकाली से मोहंड के बीच अब जल्द बजने वाली है मोबाइल की घंटी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
डाटकाली से मोहंड के बीच जल्द बजेगी मोबाइल की घंटी* *वन विभाग और संचार कंपनियों की संयुक्त बैठक ली सांसद बलूनी ने* *बलूनी लंबे समय से इस नेटवर्क विहीन क्षेत्र में संचार सुविधा हेतु हैं प्रयासरत* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी ने डाट काली से मोहंड तक नेटवर्क कनेक्टिविटी समस्या के समाधान हेतु आज एक निर्णायक समीक्षा बैठक की जिसमें उत्तराखंड वन विभाग, भारतीय दूर संचार निगम लिमिटेड, जिओ सहित प्राइवेट मोबाइल ऑपरेटर्स कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।* राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी लंबे समय से डाट काली से मोहन के बीच नेटवर्क विहीन क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुचारू करने हेतु प्रयासरत है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश वन सीमा के कारण इस क्षेत्र में मोबाइल सुविधा नहीं हैं। वह क्षेत्र के कारण मोबाइल कंपनियां सेवा नहीं दे पा रही थी। आज इस संबं...
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया ‘कैरवान’ का शुभारंभ,लक्जरी वैन कैरवान से पयर्टक अब अपने परिवार और दोस्तों के साथ सफर आनंद ले सकेंगे

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया ‘कैरवान’ का शुभारंभ,लक्जरी वैन कैरवान से पयर्टक अब अपने परिवार और दोस्तों के साथ सफर आनंद ले सकेंगे

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून
लक्जरी ‘कैरवानं’ में करिये अब उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों की सैर* *पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किया ‘कैरवान’ का शुभारंभ* देहरादून। उत्तराखंड के दूरस्थ स्थानों पर अब पर्यटक अल्ट्रा लक्जरी वैन कैरवान से अपने परिवार और दोस्तों के साथ सफर आनंद ले सकेंगे। अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस विशेष वाहन कैरवान का शुक्रवार को पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने रिबन काटकर शुभारंभ किया।   उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के गढ़ी कैंट परिसर में शुक्रवार को पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने रिबन काटकर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर पर्यटन मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा के शौकीन पर्यटकों के लिए यह कैंपिंग वाहन घर जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। इस वाहन के साथ आप सोशल डिस्टेंसिंग को मेंनटेंन करते हुए सड़क के रास्ते कहीं भी यात्रा कर सकते ह...
बागेश्वर:कपकोट के टैक्सी ड्राइवर के बेटे पवन  ने नीट परीक्षा में 59वीं रैंक,पिता ने पूरे गांव में बांटी मिठाई

बागेश्वर:कपकोट के टैक्सी ड्राइवर के बेटे पवन ने नीट परीक्षा में 59वीं रैंक,पिता ने पूरे गांव में बांटी मिठाई

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, देहरादून, बागेश्वर
बागेश्वर:कपकोट के टैक्सी ड्राइवर के बेटे पवन ने नीट परीक्षा में 59वीं रैंक,पिता ने पूरे गांव में बांटी मिठाई बागेश्वर: कपकोट के टैक्सी ड्राइवर के बेटे ने नीट परीक्षा में आल इंडिया स्तर पर 59 रैंक बनाया है। उसकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। खुशी में छात्र के पिता ने मिष्ठान वितरित किया और उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। कपकोट तहसील के चीराबगड़ निवासी पदम सिंह बिष्ट टैक्सी चालक हैं। वह कपकोट-भराड़ी मोटर मार्ग पर टैक्सी संचालित करते हैं। उनका बेटा पवन बिष्ट ने नीट एग्जाम में आल इंडिया स्तर पर 59 रैंक बनाया है। पवन की प्रारंभिक शिक्षा शिशु मंदिर भराड़ी से हुई। जबकि विवेकानंद हिचौड़ी से उन्होंने इंटर मीडिएट किया। उसके बाद दिल्ली में नीट की कोचिंग की। बीते दिनों उन्होंने देहरादून में नीट की प्रवेश परीक्षा दी। जिसमें उन्हें यह सफलता हासिल हुई है। उनके पित...
उत्तराखंड:चेकिंग के दौरान रोकी कार तो चालक कार सहित भागने लगा फिर…

उत्तराखंड:चेकिंग के दौरान रोकी कार तो चालक कार सहित भागने लगा फिर…

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, ऋषिकेश, हरिद्वार
 उत्तराखंड:चेकिंग के दौरान रोकी कार तो चालक कार सहित भागने लगा फिर ख़बर ऋषिकेश से कोतवाली पुलिस ने आल्टो कार में शराब तस्करी कर रहे एक व्यक्ति से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर उसके एक अन्य सहयोगी धनपाल के घर से पुलिस में 14 पेटी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इससे पहले ही धनपाल घर से फरार हो गया। आरोपित को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।   इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि शराब व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस टीम ने अभियान चलाया है। श्यामपुर फाटक के पास चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोका गया तो कार चालक ने वाहन को खदरी रोड की तरफ भगा दिया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर चालक ने कार को रोक दी और चालक कार से उतर कर खेत की ओर भागने लगा, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसन...
उत्तराखंड:आखिर क्यों कहा सांसद अनिल बलूनी ने की जल्द ही बीजेपी में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत,जाने पूरी ख़बर

उत्तराखंड:आखिर क्यों कहा सांसद अनिल बलूनी ने की जल्द ही बीजेपी में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत,जाने पूरी ख़बर

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड:आखिर क्यों कहा सांसद अनिल बलूनी ने की जल्द ही बीजेपी में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत,जाने पूरी ख़बर https://youtu.be/-_TsmTfl4qg भाजपा के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने बड़ा बयान देते हुए बीजेपी संगठन में हाउसफुल का बोर्ड लगाने की बात कही है। उत्तराखंड बीजेपी की मिडिया कार्यशाला में शामिल होने देहरादून पहुंचे अनिल बलूनी का कहना है की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में हरीश रावत और उनके एक आद करीबी को छोड़ दिया जाए, तो हर कोई भाजपा में शामिल होना चाहता है। हमें यानी भाजपा को अब जल्द ही हाउसफुल का बोर्ड लगाने की जरूरत पड़ने वाली है। साथ ही हम चुनाव को पूरी तैयारी के साथ लड़ेंगे और 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार को वापिस सत्ता में लाने का काम करेंगे।...
महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में एफआईआर दर्ज,CBI ने जांच की शुरू

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में एफआईआर दर्ज,CBI ने जांच की शुरू

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड
महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में CBI ने जांच की शुरू , की एफआईआर दर्ज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई ने अब कमर कस ली है। महंत नरेंद्र गिरि की कथित मौत मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है और एजेंसी ने 6 सदस्यीय टीम का गठन किया है। सीबीआई द्वारा गठित यह टीम प्रयागराज के लिए रवाना भी हो चुकी है। महंत की कथित मौत मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, साक्ष्य और प्रयागराज पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों सहित मामले के दस्तावेज लेगी। दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश की थी। यह मानने से इनकार करते हुए कि महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या की थी, कई संतों न...
उत्तराखंड: बुजुर्ग भाई-बहन ने मौत को लगा लिया गले , गंगा में समा गए दोनों तलाश जारी

उत्तराखंड: बुजुर्ग भाई-बहन ने मौत को लगा लिया गले , गंगा में समा गए दोनों तलाश जारी

Featured, Uncategorized, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल
टिहरी गढ़वाल: देवप्रयाग स्थित संगम स्थल पर बुजुर्ग भाई-बहन ने गंगा में जल समाधि लेकर यहां अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक़ दोनों लोग बदरीनाथ यात्रा जाने की बात कहकर दो दिन पहले यहां एक होटल में ठहरे थे। 21 सितंबर को दोनों देवप्रयाग और आसपास घूम रहे थे जिसके बाद 23 सितंबर शाम 4 बजे दोनों भाई बहन ने संगम स्थल पर पंडितों से गंगा पूजन, तर्पण, दान आदि करवाया। लगभग छह बजे दोनों यहां ओट में बने महिला घाट की ओर चले गए। जब दोनों वापस नहीं लौटे तो लोगों को उनके गंगा में समा जाने की आशंका जताई।   संगम घाट पर उनके जूते और कपड़ों का थैला मिलने पर लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को होटल में उनका कमरा खुला मिला यहां कपड़ों से भरी दो अटैची व बैग मिले। होटल के रजिस्टर व पैन कार्ड के आधार पर दोनों की पहचान लखनऊ निवासी अरविंद(65) और सुमन(62) पुत्र व पुत्री नागेश्वर प्र...