श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने रचा नया इतिहास, गंभीर अंग इस्कीमिया से बचाया मरीज को
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग ने रचा नया इतिहास, गंभीर अंग इस्कीमिया से बचाया मरीज को
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चिकित्सा जगत में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग द्वारा उत्तराखंड की पहली रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी एथरेक्टॉमी प्रक्रिया मार्च 2025 में सफलतापूर्वक संपन्न की गई। यह अत्याधुनिक तकनीक से की गई प्रक्रिया अस्पताल की कैथ लैब में एक परिधीय धमनी रोग (Peripheral Arterial Disease) से पीड़ित मरीज पर की गई, जिसमें अवरुद्ध धमनी को खोलकर प्रभावित अंग में रक्त प्रवाह बहाल किया गया। इस सफलता ने मरीज को गंभीर अंग इस्कीमिया ((Critical Limb Ischemia) से बचा लिया। इस जटिल चिकित्सा प्रक्रिया का सफल संचालन डॉ. प्रशांत सरड़ा (प्रमुख एवं कंसल्टेंट इंचार्ज), डॉ. रोहित शर्मा और डॉ. सन्नी मिश्रा (कंसल्टेंट्स, इंट...









