बीएड टीईटी ओबीसी संगठन ने की राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मुलाकात सौंपा ज्ञापन, सांसद ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
बीएड टीईटी ओबीसी संगठन ने की
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मुलाकात सौंपा ज्ञापन, सांसद ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
रुड़की। बीएड टीईटी ओबीसी संगठन ने राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपकर उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलॉग पदों को भरे जाने की मांग की। राज्यसभा सांसद ने मामले में मुख्यमंत्री से वार्ता कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
रुड़की में देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को बीएड टीईटी ओबीसी संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग सहायक अध्यापक के 990 पदों का बैकलॉग रिक्त है जिसे आज तक किसी भी भर्ती में नहीं भरा गया है।संगठन के अध्यक्ष सुनील कुमार नामदेव ने कहा कि 2016 में उच्च न्यायालय ने इन पदों को भरने के लिए आदेशित...









