Saturday, March 28News That Matters

Author: admin

रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा मृतक

रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा मृतक

Uncategorized, Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर
रुद्रपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाजपा कार्यकर्ता बताया जा रहा मृतक रुद्रपुर : कल देर रात काशीपुर रोड एनएच-74 जाफरपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ इकट्ठा होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को हटाया और शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार, या कोई अन्य वाहन से टक्कर हुई। इस दौरान सड़क पर हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मुरारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमन का इलाज किया जा रहा है। इधर, विधायक राजकुमार ठुकराल भी कल मौके पर गए और उन्होंने घटना की जानकारी...
 उत्तराखंड:बेरोजगारो के लिए बड़ी खबर ,वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

 उत्तराखंड:बेरोजगारो के लिए बड़ी खबर ,वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी

Featured, उत्तराखंड, खबर रोजगार से, देहरादून
 उत्तराखंड:बेरोजगारो के लिए बड़ी खबर ,वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किये जाने के संबंध में : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत वन विभाग में वन आरक्षी (फॉरेस्टगार्ड) के 894 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु इच्छुक एवं अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है।     आयोग की ओर से यह पूर्व में स्पष्ट किया गया है कि अब किसी भी आवेदन पत्र को भरने के पूर्व अभ्यर्थियों को अपना ओ०टी०आर०(वन टाइम रजिस्ट्रेशन) भरना अनिवार्य है इसके उपरांत ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकेगें। ओ०टी०आर० भरे जाने के उपरांत अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने में सुगमता होगी। अतः जिन अभ्यर्थियों ने OTR नहीं भरा है वे पहले कृपया OTR Profile तैयार करें व ...
जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह जी शहीद शत शत नमन

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह जी शहीद शत शत नमन

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह जी शहीद शत शत नमन ख़बर दुःखद है  जम्मू- कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को आतंकवादियों के साथ भीषण मुठभेड़ के दौरान ग्राम सालाना, पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह जी शहीद हो गए हैं।देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीर शहीद राम सिंह की खबर से पूरे पौड़ी समेत उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने थानामंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद एक तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।   जम्मू में रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद...
उत्तराखंड में स्थापना की ओर बढ़ता टाटा कैंसर अस्पताल, सांसद बलूनी की पहल ला रही है रंग

उत्तराखंड में स्थापना की ओर बढ़ता टाटा कैंसर अस्पताल, सांसद बलूनी की पहल ला रही है रंग

Featured, उत्तराखंड, देहरादून, पहाड़ की बात
*उत्तराखंड में स्थापना की ओर बढ़ता टाटा कैंसर अस्पताल* *सांसद बलूनी की पहल ला रही है रंग*   *एटॉमिक एनर्जी के मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक*   https://youtu.be/sZsJNpJ5rgc   उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से उत्तराखंड में टाटा कैंसर अस्पताल की स्थापना चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। प्रमाणिक कार्यशैली में विश्वास करने वाले बलूनी उत्तराखंड को शीघ्र ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात देने वाले हैं। इस संबंध में आज एटॉमिक एनर्जी के मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह जी के अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित हुई।*     *टाटा कैंसर अस्पताल प्रबंधन तेजी से उत्तराखंड में कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए कार्य कर रहा है। उनके अधिकारि...
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा  वन आरक्षी पद के शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम को भी किया गया जारी

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन आरक्षी पद के शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम को भी किया गया जारी

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पदनाम वन आरक्षी पद कोड-102 की शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 27 जुलाई से 29 जुलाई, 2021 के मध्य इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर, देहरादून तथा दिनांक 03 व 04 अगस्त, 2021 को इंटरनेशनल स्टेडियम, गौलापार, हल्द्वानी, जिला- नैनीताल में संपन्न हुयी इस परीक्षा में कुल 2335 अभ्यर्थियों में से 2019 अभ्यर्थी उपस्थित हुये,     जिनमें से शारीरिक माप-जोख व दौड़ (पुरूष अभ्यर्थियों हेतु 04 घंटे में 25 किमी० तथा महिला अभ्यर्थियों हेतु 04 घंटे में 14 किमी०) में मात्र 112 अभ्यर्थियों को अनर्ह घोषित किया गया। अतः इस परीक्षा में कुल 1907 अभ्यर्थी क्वालिफाई (अई) घोषित हुये हैं। प्रतिभाग करने वाले सभी अभ्यर्थियों का इवेंटवाइज मूल्यांकन आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। राज्य में इस शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रथम...
दुखद: हरिद्वार में खेल-खेल में 10 वर्षीय एक बच्‍ची ने लगाई फांसी भाइयों संग खेल रही थी मृतका

दुखद: हरिद्वार में खेल-खेल में 10 वर्षीय एक बच्‍ची ने लगाई फांसी भाइयों संग खेल रही थी मृतका

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
दुखद: हरिद्वार में खेल-खेल में 10 वर्षीय एक बच्‍ची ने लगाई फांसी भाइयों संग खेल रही थी मृतका हरिद्वार के कनखल चौक बाजार क्षेत्र एक बच्ची ने खेल-खेल में फांसी लगई, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को करीब 10 साल की एक बच्ची अपने घर में दो छोटे भाइयों के साथ खेल रही थी। उनके माता पिता बाजार गए हुए थे। इस दौरान बाहर से दरवाजा बंद था। खेल खेल में बच्ची ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। दोनों छोटे बच्चों के चिल्लाने पर पड़ोसी किसी तरह घर में दाखिल हुए और बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  बताया जा रहा है कि खेल खेल में फांसी लगाने के दौरान दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है। और बताया यह भी जा रहा है कि  मौत की सूचना मिलने पर मदन और उनकी पत्नी घर पहुंचे। पुलिस भी अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा ...
सतपाल महाराज के प्रयासों से 20 साल बाद टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों को मिलेगा न्याय,जल्दी ही विस्थापित प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 74.4 लाख

सतपाल महाराज के प्रयासों से 20 साल बाद टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों को मिलेगा न्याय,जल्दी ही विस्थापित प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 74.4 लाख

Featured, उत्तराखंड, टिहरी गढ़वाल, पहाड़ की बात
*महाराज के प्रयासों से 20 साल बाद टिहरी बांध प्रभावित 415 परिवारों को मिलेगा न्याय* *जल्दी ही विस्थापित प्रत्येक परिवार को मिलेंगे 74.4 लाख* देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अथक प्रयासों से आखिरकार 20 वर्ष बाद टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों को न्याय मिलना संभव हो पाया है।       टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों के पुनर्वास संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु 22 जनवरी 2021 को प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी के जनप्रतिनियों और राज्य सरकार के अधिकारियों को साथ लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह के साथ एक बैठक की थी। बैठक में महाराज के साथ टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, व...
उत्तराखंड:माताओं, बहनों के आशीर्वाद से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड:माताओं, बहनों के आशीर्वाद से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
*माताओं, बहनों के आशीर्वाद से मिलती है सकारात्मक प्रेरणा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* • *प्रदेश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी।* • *खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।* • *रक्षाबंधन के दिन बहनें कर सकेंगी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा।*       मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माताओं, बहनों के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास सरकार का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता...
उत्तराखंड:के पौड़ी जिले के पोखडा के गडोली में गुलदार ने 26 वर्षीय युवक को किया घायल

उत्तराखंड:के पौड़ी जिले के पोखडा के गडोली में गुलदार ने 26 वर्षीय युवक को किया घायल

Featured, उत्तराखंड, पहाड़ की बात, पौड़ी, पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड:के पौड़ी जिले के पोखडा के गडोली में गुलदार ने 26 वर्षीय युवक को किया घायल जनपद पौड़ी  के  वन रेंज दमदेवल में विकासखंड पोखडा के अंतर्गत ग्राम सभा गडोली में बकरी चुगाने गए 26 वर्षीय युवक पर गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया । क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार के हमले से ग्रमीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है । उपराजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे ग्राम सभा गडोली की सीमा पर इंटर कालेज देवराजखाल के समीप बकरी चुकाने गए गडोली निवासी 26 वर्षीय युवक सूरज सिंह नेगी पुत्र रणबीर सिंह नेगी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया । युवक के शरीर पर गुलदार के नाखून के निशान हैं । घायल युवक को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में प्राथमिक उपचार करवाया गया । कांग्रेस एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने घटनास्थल पर ...
उत्तराखंड: में अटल उत्कृष्ट स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही 400 अतिथि शिक्षकों की नौकरी खतरे में

उत्तराखंड: में अटल उत्कृष्ट स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही 400 अतिथि शिक्षकों की नौकरी खतरे में

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही 400 अतिथि शिक्षकों की नौकरी खतरे में   उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट स्कूलों में स्थाई शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही शिक्षा विभाग ने अतिथि शिक्षकों को नौकरी से हटाना शुरू कर दिया। 189 अटल स्कूलों में करीब 400 शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ चुकी है। अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दौलत जगूड़ी ने कहा कि पिछले दिनों कैबिनेट मीटिंग में निर्णय किया गया था कि अतिथि शिक्षक के पद सुरक्षित रखे जाएंगे। लेकिन अब अटल उत्कृष्ट स्कूलों में तैनातियों की वजह से अतिथि शिक्षकों को हटाया जा रहा है। कई जिलों में इस बाबत आदेश किए जा चुके हैं। दूसरी तरफ जून महीने का वेतन भी काट लिया है। बीते रोज ही शिक्षा विभाग अटल उत्कृष्ट स्कूलों के एलटी और प्रवक्ता कैडर के 870 रिक्त पदों पर स्थायी शिक्षकों की तैनाती के आदेश किए हैं...