मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के दूसरे चरण में 356 नए बच्चों की मिली आर्थिक सहायता
*मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के दूसरे चरण में 356 नए बच्चों की मिली आर्थिक सहायता
*कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने बटन दबाकर ऑनलाइन खाते में भेजी धनराशि*
देहरादून। कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से पिता माता व संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कौशल योजना राज्य में लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत आज दिनांक 16 अगस्त 2021 को यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में 356 नए बच्चों को तीन हज़ार रुपए की धनराशि दी गई। यह धनराशि कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी ने ऑनलाइन बटन दबाकर भेजी।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि दो अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में प्रथम चरण में 1062 बच्चों को प्रथम किश्त के रूप में तीन हज़ार रूपए की धनरा...









