Tuesday, February 24News That Matters

Author: admin

उत्तराखंड:महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करना वन दरोगा को पड़ गया भारी

उत्तराखंड:महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करना वन दरोगा को पड़ गया भारी

Featured, उत्तरकाशी, उत्तराखंड
उत्तराखंड:महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करना वन दरोगा को पड़ गया भारी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूमि वन संरक्षण वन प्रभाग में महिला वनकर्मी से अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वन दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। महिला वनकर्मी ने वन क्षेत्राधिकारी और एसपी को पत्र लिखकर वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। विभागीय महिला शिकायत निवारण समिति ने प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद वन संरक्षक भागीरथी वृत्त ने वन दरोगा को निलंबित करने के आदेश जारी किए।  15 जुलाई को वन क्षेत्राधिकारी इंद्रावती रेंज कोटबंगला को लिखे शिकायती पत्र में महिला वनकर्मी ने वन दरोगा रविंद्र प्रसाद चमोली पर अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। महिला वनकर्मी ने बताया था कि वह वन आरक्षी पद पर तैनात है। वन दरोगा रविंद ने नौ माह पूर्व नवंबर 2020 में विभाग...
ऋषिकेश: बहन के साथ सामान लेने जा रहा युवक हेंवल नदी में बहा, एक दिन बाद शव बरामद

ऋषिकेश: बहन के साथ सामान लेने जा रहा युवक हेंवल नदी में बहा, एक दिन बाद शव बरामद

Featured, उत्तराखंड, ऋषिकेश
ऋषिकेश: बहन के साथ सामान लेने जा रहा युवक हेंवल नदी में बहा, एक दिन बाद शव बरामद नरेंद्रनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पसर में हेंवल नदी में बहकर एक किशोर की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी बहन के साथ सामन लाने के लिए बाजार जा रहा था। हेंवल नदी पार करते वक्त वो पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया।  पुलिस के मुताबिक शिवपुरी से 10 किलोमीटर आगे ग्राम पंचायत पसार के तोक गांव ढाईकला (डिंडोली) निवासी वीरेंद्र सिंह (17 वर्ष) पुत्र रणवीर सिंह घर से अपनी बहन विनीता के साथ दुकान में सामान लेने के लिए दौडयगला जा रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर आगे जब वह देवल नदी को पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर वीरेंद्र नदी में बह गया। सूचना पाकर गांव से नागरिक मौके पर पहुंचे। देर शाम तक घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे किशोर का शव बरामद किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब...
यहां दिखा 15 फीट लंबा अजगर  पूरे इलाके में हड़कंप

यहां दिखा 15 फीट लंबा अजगर पूरे इलाके में हड़कंप

Featured, उत्तराखंड, नैनीताल
लालकुआ कोतवाली बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत खुरपियाखत्ता में एक विशाल 15 फीट लंबा अजगर दिखाई देने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद इस अजगर का रेस्क्यू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे के आस-पास खुरियाखत्ता के एक आवासीय परिसर के पास एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जिसको देखकर लोग दहशत में आ गये। यह सांप स्थानीय निवासी हीरा सिंह मेहरा के घर के पास था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल वन विभाग गौला रेंज को दी। वही सूचना मिलने पर वन आरक्षी पान सिंह मेहता तथ वन कर्मी हरीश शर्मा साजो- सामान के साथ मौके पर पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद इस सांप का रेस्क्यू किया गया और वन ​विभाग के कार्मिक इसे अपने साथ ले गये।यह लगभग 15 फीट लंबा खास प्रजाति का अजगर है। जो कई छोटे जानवरों को अपना शिकार बना सकता है साथ ही बच्...
आम जन तक पहुंचे आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश- मुख्यमंत्री, महोत्सव को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के दिये निर्देश

आम जन तक पहुंचे आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश- मुख्यमंत्री, महोत्सव को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के दिये निर्देश

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
*आम जन तक पहुंचे आजादी के अमृत महोत्सव का संदेश- मुख्यमंत्री* *स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से युवा पीढ़ी को अवगत कराएं* *अमृत महोत्सव के कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी हो आयोजित।* *मुख्यमंत्री ने की आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की समीक्षा।* *महोत्सव को गरिमा के साथ आयोजित किये जाने के दिये निर्देश।*        मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हो रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'राष्ट्र सर्वप्रथम' के विजन को बताता है। इस आयोजन के लिये भारत सरकार द्वारा जो निर्देश दिये गये हैं उसके अनुसार कार्यक्र...
हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज

Featured, उत्तराखंड, हरिद्वार
  हरिद्वार के होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, अब कर रहा है ब्‍लैकमेल; मुकदमा दर्ज   उत्तराखंड: हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा थाना क्षेत्र की युवती से उत्तर प्रदेश के एक युवक ने हरिद्वार के एक होटल में दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़ि‍ता का आरोप है कि अब युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है।      युवती की करीब एक साल पहले फोन पर आकाश कश्यप निवासी ग्राम लतीफपुर टूर, जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 17 मार्च 2021 को युवक ने युवती को मिलने के लिए हरिद्वार बुलाया था। युवती उसकी बातों में आकर उससे मिलने के लिए हरिद्वार पहुंची। युवक ने होटल के एक कमरे में युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी एक अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके कुछ दिन बाद ही युवक ने युवती को फोन पर ब्लैकमेल करना शुर...
धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 चुनाव में मिलेगा लाभ : कौशिक

धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 चुनाव में मिलेगा लाभ : कौशिक

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
  धामी के नेतृत्व में युवाओं में उत्साह, 2022 चुनाव में मिलेगा लाभ : कौशिक देहरादून 3 अगस्त, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में है और निश्चित रूप से युवाओ में जोश है और उमीदें है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का एक माह का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है और उन्होंने एक माह में विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। सरकार अंतिम छोर पर बैठे जरुरतमन्द तक पहुँँच रही है। विधायक,मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रो में प्रवास कर रहे है और लोगों की समस्याये सुन रहे हैं।     उन्होंने कहा कि भाजपा 2022 के रोडमैप पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है। इस माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्णकालिक स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। भाजपा विकास और सेवा कार्यों की बदौलत जनता के बी...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।       103 वर्ष के बारूवाला (भानियावाला) देहरादून निवासी  साधू सिंह बिष्ट ने द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे हैं।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया।

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।      मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।...
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये

Featured, उत्तराखंड, देहरादून
पहाडी राज्य उत्तराखंड में आज देखिये मैदान से लेकर पहाड़ तक कितने लोग कोरोना पाजिटिव आये उत्तराखंड में आज 48 कोरोना पाजिटिव केस आये उत्तराखंड में आज एक्टिव केस 581     उतराखंड में आज तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 42 हज़ार 246 वहीं उत्तराखंड मे 3 लाख 28 हज़ार 262 आज तक ठीक हुए आज 38 लोग डिस्चार्ज हुये/ ठीक हुए         आज उत्तराखंड में कोरोना के (48) मामले सामने आये। देहरादून 09 हरिद्वार 11 पौड़ी 00 उतरकाशी 06 टिहरी 00 बागेश्वर 00 नैनीताल 05 अल्मोड़ा 01 पिथौरागढ़ 09 उधमसिंह नगर 01 रुद्रप्रयाग 03 चंपावत 00 चमोली 03 आज कोरोना से मरने वालों की संख्या है 00...
उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2 दो बदमाश गिरफ्तार

उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2 दो बदमाश गिरफ्तार

Featured, उत्तराखंड, ऊधम सिंह नगर, खबर अपराध जगत से
उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2 दो बदमाश गिरफ्तार सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)   जंगल में बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। इस दौरान दो बदमाश पकड़े गए हैं, वहीं तीन मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किया है।     कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर एसएसआइ सुधाकर जोशी अगुवाई में रंसाली जंगल से सटे नलई व बिजराटा आदि गांवों की ओर रवाना किया गया था। एसएसआई जोशी ने गांव नलई में नदी किनारे ट्यूबवेल के पास दबिश देकर असलहाधारी बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की पुलिस टीम के साथ ...