वन मंत्री हरक सिंह रावत ने की बड़ी घोषणा, रोजगार सहित मिलेगी अब ये सुविधा… पढ़े रिपोर्ट
राज्य की सक्रिय 4 हजार वन पंचायतों/इको समितियों के खाते में न्यूनतम 1 लाख की धनराशि डाली जाएगी जिससे वनाग्नि पर रोक लगेगी साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।*
आज दिनाक 09.07.2021 को मा० वन एवं वन्य जीव , पर्यावरण मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत जी ने वन विभाग के मंथन सभागार में वन अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में वन विकास से सम्बंधित योजनाए, सेवा नियमावली, पदोन्नति में शिथिलीकरण एवं अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में अधिकारियों द्वारा वनों के विकास से सम्बंधित योजनाए , रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य कार्यो का विवरण मा० मंत्री जी के समक्ष रखा।
मा० मंत्री जी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंहा भी खाली पद हो उन्हें जल्द से जल्द भरे जाने की प्रक्रिया पूरी करें साथ ही योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय मे पूरा कर ले।मा० मंत्री जी द्वारा बैठक में कहा कि वनों के विकास , सरक्...









